फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   डीएम ने बैठक में दिया निर्देश

डीएम ने बैठक में दिया निर्देश

Sat, 23 Mar 2019 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने बैठक में दिया निर्देश
सभा, वाहन, लाउडस्पीकर की अनुमति के लिए एकल खिड़की व्यवस्था लागू
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर अपर एसडीएम, तहसील में एसडीएम देंगे अनुमति
उम्मीदवारों को सुविधा पोर्टल पर ऑनलाइन करना होगा आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए वाहन, जनसभा, रैली, लाउडस्पीकर की अनुमति एकल खिड़की से मिलेगी। अनुमति के लिए पार्टी या उम्मीदवार सुविधा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह जानकारी डीएम रवीश गुप्ता ने दी। कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि अनुमति प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर दी जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अनुमति देते समय आयोग के सभी निर्देशों का पूरी तरह से पालन कराएं। किसी भी मैदान की एक ही समय पर डबल बुकिंग न करें। अपने-अपने क्षेत्र के मैदान तथा रास्ते की क्षमता एवं उसकी सूची पहले से तैयार रखें। निजी भूमि या विद्यालय पर जनसभा की अनुमति देते समय भू-स्वामी तथा प्रधानाध्यापक की अनुमति आवश्यक है। उन्होंनेे निर्देश दिए कि अनुमति के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने तथा अनुमति प्रदान करने का रजिस्टर तैयार करें। साथ ही चार्ट भी बनाएं ताकि एक नजर में अनुमति की स्थिति देखी जा सके। उन्होंने कहा कि अनुमति के लिए 48 घण्टे पूर्व आवेदन करना जरूरी है। चुनाव कार्यालय खोलने के लिए अनुमति देने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि प्रस्तावित कार्यालय के 200 मीटर के भीतर कोई मतदेय स्थल नहीं है। एकल खिड़की व्यवस्था में अग्निश्मन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, विद्युत, नगर पंचायत, तथा विकास विभाग के नोडल अधिकारी शामिल होंगे। इनका एक व्हाट्सएप ग्रुप होगा तथा आवेदन पत्र प्राप्त होते ही इसे व्हाट्सएप पर डालेंगे। व्हाट्स एप ग्रुप पर ही आख्या भी प्राप्त कर लेंगे। इसके लिए अलग से ई-मेल भी तैयार कर लें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुमति प्रदान करने में समय सीमा का पालन करें। समान मापदण्ड रखें। अनुमति जारी करने या न करने के संबंध में स्पष्ट मंतव्य अंकित करेंगे। जिले स्तर पर अपर एसडीएम तथा तहसील स्तर पर संबंधित एसडीएम अनुमति प्रदान करेंगे। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि प्रत्येक तहसील में एकल खिड़की व्यवस्था के लिए एक अलग कार्यालय खोले जाएंगे। वहां कम्प्यूटर, प्रिंटर आदि संसाधनों के साथ पर्याप्त स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी। कार्यालय के बाहर एकल खिड़की व्यवस्था का बोर्ड लगेगा। बैठक में ईडीएम शिशिर श्रीवास्तव ने सुविधा पोर्टल के बारे में अफसरों को विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान डीडीओ रवींद्रनाथ सिंह, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, एसडीएम खलीलाबाद एसपी सिंह, एसडीएम मेंहदावल प्रमोद कुमार, एसडीएम धनघटा प्रेमप्रकाश अजोर, एएसडीएम राजनारायण तिवारी समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed