फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   संतकबीरनगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए गए हैं परवेज

संतकबीरनगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए गए हैं परवेज

Thu, 14 Mar 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए गए हैं परवेज
परवेज को मिला संगठन के साथ निष्ठा का इनाम
विज्ञापन

पिता जमील खान भी कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं विधानसभा का चुनाव

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कांग्रेस की तरफ से संतकबीरनगर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित गए जिलाध्यक्ष परवेज खान को संगठन के प्रति गहरी निष्ठा का इनाम मिला है। जिलाध्यक्ष बनने से पहले परवेज संगठन के कई अन्य पदों पर कार्य कर चुके हैं। इनके पिता सिद्घार्थनगर जिले की खेसरहा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।
धर्मसिंहवा क्षेत्र के सिकरी गांव निवासी 47 वर्षीय परवेज खान को राजनीति विरासत में मिली है। वर्ष-2013 में कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनने से पहले परवेज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे। वर्ष-2009 में सदस्यता अभियान के प्रभारी रहे। खेसरहा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संचालक और सांथा ब्लॉक के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इनके पिता जमील अहमद खान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। लगातार पार्टी से जुडे़ रहने के कारण पार्टी हाईकमान ने परवेज के ऊपर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी से नाराज चल रहे हैं, उन्हें भी साथ ले आएंगे।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
संतकबीरनगर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज खान को लोकसभा चुनाव में पार्टी का टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। पदाधिकारियों ने अलग-अलग बयान जारी कर परवेज को बधाई दी है। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो निर्णय लिया है, कार्यकर्ता उसके साथ हैं। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से जोश में है और उसका फायदा चुनाव में मिलेगा। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय और जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ नेतृत्व के निर्णय के साथ हैं। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी को जिताने में महिला कार्यकर्ता पूरी तरह से जुटेंगी। संजय चौरसिया, अमित कुमार, चंद्र प्रकाश आदि ने भी पार्टी नेतृत्व के निर्णय की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed