फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   लोकसभा चुनाव से पहले मिल सकती है जिले को एक और सौगात

लोकसभा चुनाव से पहले मिल सकती है जिले को एक और सौगात

Mon, 04 Mar 2019 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले मिल सकती है जिले को एक और सौगात
मेंहदावल-खलीलाबाद-धनघटा मार्ग बनेगा फोरलेन
विज्ञापन

फोटो
सांसद की पहल पर चौड़ीकरण को मिली है मंजूरी
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम को लेकर बढ़ी हलचल
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले जिले को एक और बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है। मेंहदावल से खलीलाबाद होकर धनघटा तक जाने वाली सड़क को फोरलेन में परिवर्तित किया जाएगा। जल्द ही केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इसका शिलान्यास करेंगे। यह सड़क जिले को पड़ोसी जनपदों सिद्घार्थनगर और अंबेडकरनगर से जोड़ती है।
सिद्घार्थनगर जिले से एक सड़क मेंहदावल, बखिरा, खलीलाबाद, धनघटा होते हुए अंबेडकर नगर जिले को जाती है। जिले को उत्तर से दक्षिण तक जोड़ने वाली इस सड़क पर वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। इस सड़क को फोरलेन में परिवर्तित करने के लिए सांसद शरद त्रिपाठी के साथ ही डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को दिया था। बीते अगस्त में ही इसकी स्वीकृति भी मिल गई थी, लेकिन शिलान्यास नहीं हुआ है। प्रयास यह हो रहा है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले इस फोरलेन सड़क मार्ग का शिलान्यास करा दिया जाए। बताया जा रहा है कि एक बार कार्यक्रम फाइनल भी हो गया था, लेकिन खलीलाबाद-बहराइच रेल मार्ग के शिलान्यास के लिए रेल मंत्री का कार्यक्रम तय होने के चलते तारीख आगे बढ़ानी पड़ी थी।
विज्ञापन


बखिरा और खलीलाबाद में बनेगा बाईपास
इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए बखिरा और खलीलाबाद में बाईपास बनेगा। इससे खलीलाबाद शहर को जाम से निजात मिलेगी। साथ ही शहर के विकास में भी तेजी आएगी। सड़क चौड़ीकरण व बाईपास निर्माण के लिए जिन किसानों की जमीनें ली जाएंगी उन्हें 12 गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात मार्च को शिलान्यास होने की संभावना
सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि मेंहदावल-खलीलाबाद-धनघटा मार्ग को फोरलेन में परिवर्तित किया जाना है। इसके शिलान्यास के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम के लिए प्रयास किया जा रहा है। मंत्री का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के चलते तारीख तय नहीं हो पा रही है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि सात मार्च को कार्यक्रम कराकर शिलान्यास करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed