फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मगहर महोत्सव के आयोजन की सुगबुगाहट से लोगों में खुशी

मगहर महोत्सव के आयोजन की सुगबुगाहट से लोगों में खुशी

Fri, 04 Jan 2019 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
मगहर महोत्सव के आयोजन की सुगबुगाहट से लोगों में खुशी
मगहर महोत्सव के आयोजन की सुगबुगाहट से लोगों में खुशी
विज्ञापन

फोटो
लगातार तीन वर्षों से टलता रहा है महोत्सव

आफताब आलम अंसारी
मगहर। संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर के कबीर चौरा परिसर में 1987 से कबीर की वाणी जन-जन तक पहुंचे इसके लिए मगहर महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन यह आयोजन पिछले तीन साल से विभिन्न कारणों से नहीं हो पा रहा है। इसके आयोजन की सुगबुदाहट से लोगों में खुशी दिखाई देने लगी है। अधिकारी व चेयरमैन के साथ ही मेला समिति के लोग भी मगहर महोत्सव के आयोजन होने की बात करते नजर आते हैं।

इस सम्बन्ध में मगहर महोत्सव समिति के लोगों से ‘अमर उजाला’ ने शुक्रवार को महोत्सव के आयोजन को लेकर उनके मनकी बात जानने की कोशिश की है।
चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा ने बताया कि सद्गुरु कबीर ने पूरे विश्व को शांति सद्भाव का संदेश दिया है। उनकी वाणी को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मगहर महोत्सव का आयोजन होता चलाया आया है। बीच में कतिपय कारणों से इसका आयोजन नही हो पाया था। इस बार मगहर महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से होगा। मगहर महोत्सव समिति के संस्थापक सदस्य वेद प्रकाश चौबे ने बताया कि इसके आयोजन के लिए प्रयास किया गया। महोत्सव को कबीरमय बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। कलाकारों से सम्पर्क साधा जा रहा है। समिति के साथ ही जिले के अधिकारियों के साथ ही सम्भ्रान्त नागरिकों, व्यापारियों के द्वारा महोत्सव को भव्यता देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। अबकी बार आयोजन ऐतिहासिक होगा। समिति के सदस्य अवधेश सिंह ने कहा कि मगहर महोत्सव अपने निर्धारित तिथि व समय पर लगने जा रहा है। इसके लिए अध्यक्ष मगहर महोत्सव समिति व जिलाधिकारी का प्रयास सराहनीय है। लगातार बैठकें हो रही है। अच्छे-अच्छे कलाकारों को आमंत्रित करने का प्रयास शुरू हो गया है। समिति के सदस्य त्रिलोकीनाथ वर्मा ने बताया कि महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। अब तक हम सभी लोग मायूस थे, लेकिन डीएम महोत्सव के आयोजन के प्रति गंभीर हैं। कबीर साहेब के अनुरूप कार्यक्रम तय किए जाने के प्रति सभी लोग लगे हुए हैं। इस आयोजन से जहां दुकानदारों को रोजी रोटी मिलती है वहीं सद्गुरु कबीर का आशीर्वाद भी उन्हें मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed