{"_id":"5ba283ff867a557f24048af7","slug":"111537377279-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गलत मंशा वालों को बख्शा नही जाएगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गलत मंशा वालों को बख्शा नही जाएगा’
Santkabirnagar
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा। बुधवार को बखिरा पुलिस चौकी परिसर में शांति कमेटी की बैठक हुई। बैठक में लोगों के साथ मुहर्रम पर्व को शांति से संपन्न कराने के लिए विचार विमर्श किया गया।
इंस्पेक्टर सदानंद सिंह ने कहा कि आगामी 21 सितम्बर को मोहर्रम का त्योहार आपसी भाई चारे की एक मिसाल कायम करेगा। इसी उम्मीद के साथ दोनों समुदायों के लोगों के साथ अनवरत बैठक कर जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। किसी समुदाय के धार्मिक स्थान के निकट रुककर जानबूझकर किए गए किसी भी गलत हरकत को बर्दाश्त नही किया जाएगा। सौहार्द के माहौल को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। डीजे प्रतिबंधित रहेगा। नई परंपरा नहीं कायम होने दिया जाएगा। जुलूस परंपरागत रास्ते से ही जाएगी। ताजिया के पूरे रास्ते पर नियुक्त किए वालंटियर पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। पुरानी बातों को भूलकर सभी से मिल जुलकर त्योहार मनाने की अपील करते हुए एक मिसाल कायम करने का आग्रह किया। इस दौरान सुनील सिंह, राजकुमार कसेरा, प्रधान शमीम अंसारी, नुरुल्लाह, राजेश गुप्ता, जयप्रकाश कसेरा, लल्ला, रामलौट अकेला, हरिशंकर साहनी मौजूद रहे।