{"_id":"5b9d40bb867a557fff730226","slug":"111537032379-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुमताज बने सेमरियावां के ब्लॉक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुमताज बने सेमरियावां के ब्लॉक प्रमुख
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुमताज बने सेमरियावां के ब्लॉक प्रमुख
मुमताज को 100 और निकटतम प्रतिद्वंदी सुनीता को नौ वोट मिले
ताहिरा को चार और जैनब को अपना वोट भी नहीं मिला
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरियावां (संतकबीरनगर)। शनिवार को सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख पद का उप चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। चुनाव मैदान में चार दावेदार थे। उनमें से मुमताज अहमद को सर्वाधिक 100 वोट मिले। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही एसओ दुधारा नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख को अपनी गाड़ी में बैठा कर जिला मुख्यालय लेकर चले गए। मुमताज की एकतरफा जीत पर समर्थकों ने जश्न मनाया।
सुबह 11 बजे एसडीएम सदर एसपी सिंह और एआरओ आरके गुप्ता की निगरानी में मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले 11 बजकर 11 मिनट पर प्रमुख पद की प्रत्याशी सुनीता शर्मा ने मतदान किया। उसके बाद उनके प्रस्तावक फिरोज अहमद और पूर्व पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैदा खातून ने वोट डाला। करीब 12 बजे एक बस में सवार होकर कई बीडीसी सदस्य ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद मतदान में तेजी आई। मतदान शुरू होने के बाद मुमताज के अलावा अन्य प्रत्याशी नजर नहीं आ रहे थे। इससे लोग शुरू से ही चुनाव परिणाम एकतरफा होने का अनुमान लगाने लगे थे। दोपहर साढ़े बारह बजे एसपी आकाश तोमर भी ब्लाक पहुंचे और करीब एक घंटे तक परिसर में ही रहे। तीन बजे तक कुल 121 में से 115 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। मतदान के लिए निर्धारित समय खत्म होने के बाद मतगणना शुरू हुई। आधे घंटे में ही मतगणना पूरी हो गई।
एआरओ आरके गुप्ता ने परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि 121 में से 115 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमें दो मत अवैध हो गए। ब्लॉक प्रमुख के दावेदार मुमताज अहमद को 100 वोट, सुनीता शर्मा को नौ वोट, ताहिरा खातून को चार वोट मिले। जैनब खातून को एक भी वोट नहीं मिला। एआरओ ने सर्वाधिक वोट पाने वाले मुमताज अहमद को विजयी होने की घोषणा की। इसके बाद यह भी बताया कि जीत का प्रमाण पत्र जिला मुख्यालय से मिलेगा। परिसर के बाहर परिणाम का इंतजार कर रहे मुमताज के समर्थक घोषणा होते ही खुशी में नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
एसओ दुधारा करुणाकर पांडेय ने पहले से ही विजय जुलूस नहीं निकालने को लेकर उम्मीदवारों को बता दिया था। परिणाम घोषित होते ही वह विजयी प्रत्याशी मुमताज को अपनी गाड़ी में बैठाकर जिला मुख्यालय लेकर चले गए।