फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   death of student in school

स्कूल में पांच वर्षीय बच्ची की मौत, सर्पदंश की आशंका

Wed, 08 Aug 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
death of student in school
बच्ची की मौत से घरवालों का बुरा हाल है। - फोटो : अमर उजाला
बेलहर। बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्राथमिक विद्यालय बभनी में पढ़ने गई पांच वर्षीय बच्ची की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घरवालों का कहना है कि स्कूल में सर्पदंश से बच्ची की मौत हुई है। जबकि बीईओ बेलहर का कहना है कि स्कूल पहुंचते ही बच्ची को उल्टी होने लगी। घरवाले झाड़फूंक के लिए ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बेलहर ब्लाक के ग्राम पंचायत बेलहर खुर्द के टोला बभनी में प्राथमिक विद्यालय है। इसमें इसी टोले के श्यामसुंदर की तीन बच्चियां दीपांजलि (12) व सात वर्षीय शिवानी के साथ पांच वर्षीय शिवांगी भी बुधवार को पढ़ने गई थी।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े नौ बजे शिवांगी को अचानक उल्टी होने लगी। बच्ची की हालत बिगड़ती देख अध्यापकों ने बच्चों के जरिए घरवालों को सूचना भेजी। शिवांगी के दादा दयानंद चौरसिया का कहना है कि जब वे लोग स्कूल पहुंचे तो बच्ची की मौत हो चुकी थी, लोगों के कहने पर वे लोग झाड़-फूंक कराने गए। बाद में बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बीईओ डॉ. नरेंद्र सिंह का कहना है कि स्कूल आते वक्त रास्ते में ही बच्ची को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। प्रधानाचार्य कुसुमलता ने इसकी सूचना घरवालों को दी। घरवाले उसे झाड़फूंक के लिए ले गए। बाद में सीएचसी मेंहदावल लेकर जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।


झाड़ियों से पटा है परिसर
प्राथमिक विद्यालय बभनी का परिसर पूरी तरह से झाड़ियों से घिरा है। झाड़ियों के बीच से होकर ही स्कूल के शौचालय तक बच्चों को जाना पड़ता है। शौचालय की हालत भी बहुत बेहतर नहीं है। परिसर में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप का चबूतरा तक नहीं बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed