फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   awareness rally about polio

पोलियो अभियान की निकाली जागरूकता रैली

Sat, 04 Aug 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
awareness rally about polio
पोलियो अभियान की निकाली जागरूकता रैली - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। पल्स पोलियो अभियान जनपद में रविवार से चलेगा। इसकी सफलता के लिए शनिवार को मुख्यालय के जूनियर हाईस्कूल के परिसर से जन जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन


रैली को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने रवाना किया। एक हफ्ते तक चलने वाले अभियान में 3,03,879 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।

जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद, जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के विद्यार्थियों की रैली शहर के शुगर मिल रोड, बैंक चौराहा, गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा तक गई और उसी मार्ग से लौटी। रैली में शामिल बच्चे नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि पोलियो की खुराक अपने बच्चों को अवश्य पिलाएं। पोलियो की बीमारी पर नियंत्रण सिर्फ खुराक से ही संभव है। सीएमओ डॉ. अभय चंद श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान रविवार से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्त परिषदीय विद्यालयों पर शिविर लगाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके अलावा टीमें गांवों में घर-घर जाकर बच्चों को खुराक पिलाने का काम करेंगी।


इस मौके पर बीएसए सतेंद्र कुमार सिंह, डॉ एके सिन्हा, डॉ एस रहमान, हेडमास्टर शोभा सिंह राठौर, जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय, सुनील चौधरी, बीईओ ऋषिकेश सिंह, रवि श्रीवास्तव, चंद्रशेेखर मिश्र, संजय भारती, सुमन सिंह, साधना पांडेय, संजय भारती, राज कुमार यादव, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed