फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   water level of ghaghra increased

नहीं रुक रही कटान, बढ़ रही घाघरा

Thu, 02 Aug 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
water level of ghaghra increased
घाघरा कर रही तेजी से कटान।
हैंसर। घाघरा नदी के जल स्तर में बुधवार को भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जल स्तर बढ़ने और कटान के कारण फसलें बर्बाद होने लगी हैं। मांझा में बसे गांव के लोगों के सामने पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

 

लोगों का कहना है कि नदी का पानी गांव की ओर आ रहा है। इससे जल्द ही गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।घाघरा नदी के जल स्तर में तीन दिनों से बढ़ोत्तरी जारी है। नदी का पानी फैलते हुए दियारा में बोई गई फसलों को डुबोने लगा है। पशु पालक पशुओं के चारे के लिए परेशान हैं।

विज्ञापन

 

गायघाट, भौंवापार गांव के करीब नदी कटान कर रही है। फसल समेत खेत उसकी धारा में विलीन हो रहे हैं। तुर्कवलिया गांव के पास एमबीडी बांध से सटकर नदी बह रही है। यहां बिछाए गए बोल्डर बांध को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूरब में नदी जिस तरह की कटान कर रही है। उससे ग्रामीण बांध की सुरक्षा को लेकर आशंकित हैं। रामदयाल, फूलबदन, कुबेर, लालचंद, सुरेश आदि का कहना है कि नदी की कटान इसी तरह जारी रही तो बांध को भी क्षतिग्रस्त कर सकती है।

यहां पर बांध के बचाव के लिए सिंचाई विभाग ने कोई तैयारी नहीं की है और न ही इस वर्ष बांध की मरम्मत ही हुई है। एसडीएम बाबूराम ने बताया कि नदी के जल स्तर में हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए बाढ़ से बचाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। बंधे का लगातार निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed