फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   झमाझम बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत

झमाझम बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत

Sat, 28 Jul 2018 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 28 Jul 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत
जिला अस्पताल के पास सड़क पर लगा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। शनिवार भोर से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है, लेकिन बारिश के चलते शहर की सूरत बिगड़ गई है। शहर में नालियां जाम होने के कारण कई जगहों पर नालियों की पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है, जिससे सड़के कीचड़ से सराबोर हो गई हैं। कई जगह जलभराव है। जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। शहर के माल गोदाम, तितौवा रेलवे क्रॉसिंग के पास, मुखलिसपुर चौराहा, बरदहिया बाजार, तितौवा, बंजरिया, नेदुला, पटखौली आदि क्षेत्रों में जलभराव है तो जिला अस्पताल के गेट पर भी पानी लग गया है। यही नहीं नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क की पटरियों पर फैल गया है। इससे पैदल यात्रियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों केे कपड़े भी कीचड़ के कारण खराब हो गए हैं। शहर के निवासी राधेश्याम, अंकुर वर्मा, धर्मेंद्र कुमार और उमेश वर्मा आदि ने कहा कि बारिश के चलते जलभराव हो गया है। इससे समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन अभी तक नालियों की सफाई का कार्य पूरा नहीं कर सका है, जिसके कारण नालियां जाम हैं और ओवरफ्लो हो रही है। इससे निजात दिलाने की जरूरत है।
विज्ञापन


तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिले
संतकबीरनगर। झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। जिन किसानों ने अभी तक धान की रोपाई नहीं की है, वह सुबह से धान की रोपाई में जुट गए हैं। वहीं जिन लोगों ने रोपाई कर दी थी, उन्हें भी सिंचाई करने से फुरसत मिल गई। क्षेत्र के किसान राम करन, दिनेश कुमार ने कहा कि धान की रोपाई नहीं कर सके थे, अब अच्छी बारिश हो रही है तो धान की रोपाई हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश से न सिर्फ डीजल पर धन खर्च करने से निजात मिली है बल्कि जिन किसानों ने धान की रोपाई कर दी है, उसे भी संजीवनी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed