फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन छात्र करेंगे प्रतिभाग

प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन छात्र करेंगे प्रतिभाग

Fri, 29 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन छात्र करेंगे प्रतिभाग
बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग के दो छात्र और एचआर इंटर कॉलेज के एक छात्र का राज्य स्तरीय युवा क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए मंडल स्तरीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता में सफल होने पर शिक्षकों, अभिभावकों व क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

नेशनल इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने बताया कि 15 सितंबर को हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में आयोजित जिला स्तरीय युवा क्रिकेट प्रतियोगिता में जनपद के कई स्कूलो की टीम ने प्रतिभाग किया था। जिसमें नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीबेग की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया था। 25 सितंबर को पांडेय इंटर कॉलेज बस्ती आयोजित मंडल स्तरीय युवा क्रिकेट प्रतियोगिता जनपद के 15 खिलाडिय़ो ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनपद के तीन छात्रों को चयन हुआ। मंडल क्रीड़ा खेल प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग के दो छात्र बारहवीं कक्षा के शाद अहमद व 11वीं के फारूक आजम मंडल स्तरीय युवा क्रिकेट टीम में चयन किया। हीरा लाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के सर्वेश कुमार का भी चयन हुआ है। ये छात्र खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय युवा क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। छात्रो की सफलता पर शमशेर अहमद, प्रधानाचार्य अबूबकर, खलिद कमाल, मु इलियास, मु कामिल, मुकर्रम हुसेन, निसार अहमद, फैयाज अहमद, बदरे आलम, जिला पंचायत सदस्य मेहताब आलम लड्डू, मोहम्मद अहमद, ब्लॉक प्रमुख महमूद अहमद, फैजान अहमद, फुजैल नदवी, मकसूद अहमद, फिरोज नदवी, ग्राम प्रधान अफजाल अहमद, मास्टर इम्तियाज, अब्दुर्रहीम ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed