फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   11 traval injured in accident

हादसे में टेंपो चालक समेत 11 यात्री घायल हुए

Mon, 25 Apr 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
11 traval injured in accident
हादसे में टेंपो चालक समेत 11 यात्री घायल हुए
विज्ञापन

- सीएचसी मलौली से गंभीर रूप से घायल सात लोग जिला अस्पताल रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरनगर। रामजानकी मार्ग पर धनघटा क्षेत्र के निहैला के पास सोमवार देर शाम ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक समेत 11 लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरा का माहौल कायम हो गया। सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को सीएचसी मलौली भिजवाई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एसओ विनय पाठक ने बताया कि गोरखपुर के सिकरीगंज की ओर से चालक 22 वर्षीय गोविंद निवासी बकौली कला टेंपो में 11 सवारियों को लेकर धनघटा की तरफ जा रहा था। रामजानकी मार्ग पर निहैला के पास पहुंचा ही था। उसी दौरान सामने से तेज गति से गुजरा ट्रक चालक अनियंत्रित होकर टेंपो में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में टेंपो चालक गोविंद के अलावा 45 वर्षीय शांति देवी पत्नी पल्टन निवासी गायघाट, 19 वर्षीय रीना पुत्री बाबूराम निवासी पारा गोविंद, 45 वर्षीय रीता देवी पत्नी योगेंद्र निवासी रसूलपुर, 15 वर्षीय मोनी पुत्री बाबूराम निवासी पारा गोविंद, जानकी पत्नी शिव लखन निवासी खेवसिया, 16 वर्षीय मीना पुत्री हरिश्चंद्र निवासी तेजपुर, 28 वर्षीय गेना देवी निवासी तेजपुर, 27 वर्षीय ज्योति पत्नी सोनू विश्वकर्मा निवासी पारा गोविंद, 26 वर्षीय गोल्डी पुत्री झिनकू सिंह निवासी दीपपुर, 20 वर्षीय आदर्श कुमार पुत्र अवधेश कुमार निवासी गाईबसंतपुर समेत 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर एसओ सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर घायलों को सीएचसी मलौली भिजवाए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल गोविंद, रीना, रीता, जानकी, मीना, गेना देवी और ज्योति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed