फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   11 people became great donors by donating blood in the camp, MLA encouraged

शिविर में 11 लोग रक्तदान कर बने महादानी, विधायक ने बढ़ाया हौसला

Sun, 15 May 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
11 people became great donors by donating blood in the camp, MLA encouraged
शिविर में 11 लोग रक्तदान कर बने महादानी, विधायक ने बढ़ाया हौसला
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सीएचसी खलीलाबाद स्थित ब्लड बैंक में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन और आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 11 लोग रक्तदान कर महादानी बने। इन लोगों को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे शुरू हुआ। उसके बाद रक्तदान करने वालों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। इस मौके पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि रक्तदान अत्यंत पुनीत कार्य है। सभी को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। हमारे जरिए किया गया रक्तदान किसी न किसी जरूरतमंद रोगी के काम आता है। उन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया। कहा कि रक्तदान करने से व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक अमित जैन ने कहा कि अभी भी समाज में यह भ्रांति है कि रक्तदान करने से शरीर का बहुत रक्त निकल जाता है, जिससे व्यक्ति को कमजोरी आ जाती है, जबकि वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन

रक्तदान करने के कुछ समय के भीतर ही हमारे शरीर के भीतर स्वत: ही रक्त निर्मित हो जाता है। आर्ट ऑफ लिविंग के मीडिया प्रभारी विनीत चड्ढा ने कहा कि हमारी संस्कृति में प्राचीन काल से ही दान की परंपरा रही है। दान के विभिन्न स्वरूप होते हैं, यथा-धन का दान, वस्त्र-दान, विद्या-दान..., उसी प्रकार रक्तदान भी अत्यंत ही महत्वपूर्ण दान है। हमारे जरिए किया गया रक्तदान किसी के जीवन को बचाने में काम आता है। इस दौरान प्रशिक्षक सुनील गुप्ता, पवन जायसवाल, श्रवण अग्रहरि, वीरेंद्र सिंह राजपूत, देवेश चड्ढा, शोभित श्रीवास्तव, सचिवेश श्रीवास्तव, बागीश तिवारी, नागेंद्र भारती, भोला अग्रहरी, पीयूष मिश्र, रीतू जैन, आदित्य जैन, राकेश सिंह, रजनीश वर्मा, संतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सक्रिय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने किया रक्तदान
नवीन त्रिपाठी, नमिता चड्ढा, विनीत कुमार चड्ढा, सुनील गुप्त, संतोष जायसवाल, अजय सेठी, रजनीश वर्मा, राकेश सिंह कसेरा, मयंक गुप्ता, संध्या गुप्ता, उदय प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed