फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   109 kg refined oil and 76 kg bakery products seized

Sant Kabir Nagar News: 109 किलो रिफाइंड ऑयल और 76 किलो बेकरी के उत्पाद सीज

Fri, 30 May 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 30 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
109 kg refined oil and 76 kg bakery products seized
गोला बाजार में एक दुकान की जांच करती खाद्य विभाग की टीम
संतकबीरनगर। शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर के दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर 109 किलो सोयाबीन रिफाइंड ऑयल और 76 किलो बेकरी शार्टनिंग सीज कर दिया। नेपाली ब्रांड के सोयाबीन ऑयल के डिब्बे पर यह नहीं लिखा था कि इसमें कितना फैट है। टीम ने गुणवत्ता की कमी का संदेह देखकर इसे सीज कर दिया और चार पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य बस्ती मंडल विनीत पांडेय और सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सतीश कुमार शुक्रवार को खलीलाबाद के गोला बाजार स्थित मनीष ट्रेडिंग कंपनी से एक नमूना संपूर्ण सोयाबीन रिफाइंड ऑयल का लिया। इस रिफाइंड के डिब्बे पर यह नहीं लिखा था कि इसमें कितना फैट है। टीम को संदेह हुआ तो नमूना लेकर 109 किलोग्राम सोयाबीन रिफाइंड ऑयल सीज कर दिया। उसे कंपनी के अभिरक्षा में दे दिया। इस रिफाइंड की कीमत 14,454 रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

इसके बाद टीम दिवाकर नाथ गोविंद कुमार गोला बाजार स्थित प्रतिष्ठानों से तीन नमूने लिए। जिसमें एक बेकरी शार्टनिंग का, दूसरा सोयाबीन रिफाइंड तेल का और तीसरा रुचि गोल्ड पाम ऑयल का लिया। इसमें संदेह होने पर लगभग 76 किलोग्राम बेकरी शार्टनिंग (नमकीन, बिस्कुट आदि) सीज कर दिया। उसे भी दुकानदार की अभिरक्षा में दे दिया। इसकी कीमत लगभग 14,444 रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त चारों सैंपल को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। छापेमारी के दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार, सच्चिदानंद गुप्ता, मिश्री लाल व मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रेश प्रसाद व सुरक्षा कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed