फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   1083 nominated for third phase panchayat election

तीसरे चरण के चुनाव के लिए 1083 पर्चे दाखिल

Sat, 21 Nov 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Sat, 21 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सामान्य निर्वाचन के तीसरे चरण में खलीलाबाद व नाथनगर विकास खंड में शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन लोगों 1083 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र रिटर्निग अधिकारी के समक्ष दाखिल किया। इसमें ग्राम प्रधान पद के लिए 830 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 253 नामांकन शामिल हैं।
विज्ञापन

 नामांकन के दौरान ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रत्याशियों व समर्थकों की भारी भीड़ लगी रही। सोमवार को भी इन ब्लॉकों में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
खलीलाबाद व नाथनगर विकास खंड में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए सुबह आठ बजे से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया ब्लाक मुख्यालयों पर शुरू हुई, जो शाम तक चली। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। खलीलाबाद विकास खंड के आरओ अहमद अली ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए शनिवार को 437 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन

जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 155 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
इसी प्रकार नाथनगर विकास खंड के आरओ कायम हुसैन ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 393 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 98 नामांकन किए गए। नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों व समर्थकों की भारी भीड़ लगी रही। इसके कारण कई बार सड़क पर जाम जैसी स्थिति पैदा हुई। पुलिस कर्मियों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जूझना पड़ा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed