फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   polio campain begins

नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो रोधी खुराक

Mon, 06 Aug 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Aug 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
polio campain begins
जिलाधिकारी व सीएमओ ने ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को हो गई। शुभारंभ जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी और सीएमओ डॉ. अभय चंद श्रीवास्तव ने सीएचसी खलीलाबाद में नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया।
विज्ञापन

 

15 दिन तक चलने वाले इस अभियान में 3,03,879 बच्चों को पोलियो की खुराक से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कुल 853 बूथ बनाए गए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पोलियो अभियान की शुरुआत सीएचसी खलीलाबाद से की गई। जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसा प्रयास होगा कि कोई बच्चा छूटने न पाए। पोलियो गंभीर बीमारी है। इस पर नियंत्रण सिर्फ पोलियो ड्रॉप पिलाकर ही पाया जा सकता है। समाज के हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों को पोलियो की खुराक हर हाल में पिलाएं।

 

सीएमओ डॉ. अभय चंद श्रीवास्तव ने कहा कि यह अभियान 15 दिन तक चलेगा। टीमें घर-घर जाकर लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएगी। टीम को अभियान का लक्ष्य निर्धारित दिवसों के भीतर पूरा करना होगा।

इस मौके पर सीएमएस डॉ पंकज टंडन, डॉ एस रहमान, डॉ एके सिन्हा, डॉ वाईपी सिंह, डॉ वीपी पांडेय, सत्यव्रत तिवारी, दिनेश कुमार, संजय भारती, सतेंद्र यादव, राजकुमार यादव समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed