{"_id":"5a5cea024f1c1b82268b4915","slug":"101516038658-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के हाइवे से गुजरने की सूचना से अलर्ट हुई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के हाइवे से गुजरने की सूचना से अलर्ट हुई पुलिस
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से हाईवे होकर बस्ती तक जाने की सूचना जैसे ही मिली,वैसे ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी ने जरिए सेट सूचना प्रसारित कर कई थानों के पुलिस कर्मियों को जनपद मुख्यालय बुला लिया और हाइवे पर कट वाली जगहों पर दो-दो पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी। इसी बीच एसपी ने हाइवे पर भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा भी लिया। जैसे ही सीएम का काफिला जिले की सीमा में प्रवेश किया,वैसे ही डीएम और एसपी ने मगहर में उन्हें रिसीव कर आगे- आगे अपनी गाड़ियों से जिले की सीमा टेमी पुल तक पहुंचाया। उसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
सीएम के राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर बस्ती पुलिस लाइन तक जाने की सूचना के बाद मगहर आमी पुल से लेकर टेमी के कठिनईया पुल तक जगह- जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई। सीओ धनघटा अशोक मिश्र की देखरेख में, सरैया बाईपास से टेमी पुल तक तथा सीओ सदर रमेश कुमार की देखरेख में, सरैयाबाईपास से मगहर आमी पुल तक की सुरक्षा की कमान सौंप दी गई। मगहर दुर्गा मंदिर, मगहर पुलिस चौकी के पास, सेमरा बाईपास, सोनी होटल, बरदहिया पुल के पास, मेंहदावल बाईपास पुल के पश्चिम अंतिम छोर पर, नेदुला चौराह, सरैया बाईपास चौराहा, मनियरा, चुुुरेब और कांटे तिराहा तथा टेमी पुल के पास पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई गई। नेदुला और सरैयाबाईपास के पास पुलिस ने रूट डायवर्जन कराके गुजरने वाले राहगीरों को शहर के अंदर जाने के लिए दूसरा रास्ता दिखाया। करीब ढाई बजे मगहर आमी पुल के पास सीएम का काफिला गुजरा और वहीं डीएम-एसपी ने रिसीब कर टेमी पुल तक काफिले को पार कराया। करीब तीन बज कर 36 मिनट पर बस्ती पुलिस लाइन से सीएम का हेलीकाप्टर उड़ने की खबर पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।