फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   प्रदर्शन कर जताया विरोध

प्रदर्शन कर जताया विरोध

Sun, 19 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन कर जताया विरोध
ग्रामीणों ने किया कुशहरा उपकेंद्र पर प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहर। क्षेत्र के कुशहरा में पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से क्षेत्र के 105 गांवों की आपूर्ति तीन दिन से ठप है। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार को विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने तत्काल ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की।
कुशहरा के विद्युत उपकेंद्र पर रविवार को कुशहरा, तेनुआडांड ,छपवा, बसहियावा,लौकी, कुसुरू खुर्द, पिपरा बोरिंग, लोहरौली दासडीह, पिठिया, गजौली व परासी समेत कई गांवों के लोग पहुंचे थे। ये लोग तीन दिन बाद भी उपकेंद्र का जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज थे। उनका कहना था कि भीषण गर्मी में तीन दिन से बिजली नहीं मिलने से वे लोग बहुत परेशान हैं, लेकिन विद्युत निगम के अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान अगया के प्रधान अली अख्तर, अब्दुल कय्यूम, सेराज अहमद, दयाराम, गुड्डू, वीरेंद्र, रामललित, विशाल, सुभाष, इकबाल, मो. अली, सलीम, इरशाद, फिरोज, अनुपम, लालजी, दीपक कुमार सिंह, समीर सिंह, राजू सिंह, अभिषेक मिश्र, देवेंद्र प्रताप सिंह, हरीश मिश्र आदि मौजूद रहे। जेई अशोक कुमार ने बताया कि एक ट्रांसफार्मर आ गया है और दूसरे ट्रांसफार्मर का भी ऑर्डर कर दिया गया है। वह भी जल्द आ जाएगा। उम्मीद है कि देर रात तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed