{"_id":"59c6a3574f1c1b21688b6326","slug":"101506190167-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने कार्य बहिष्कार कर खलीलाबाद परियोजना कार्यालय पर धरना दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका प्रात: दस बजे परियोजना कार्यालय पहुंचीं और धरने प बैठ गईं। ब्लाक अध्यक्ष विजय लक्ष्मी गौड़ ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने और मानदेय में बढ़ोत्तरी का वादा किया था। इसके लिए 120 दिन का समय निर्धारित किया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लगता है सरकार अपना वादा भूल गई है। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा देकर मानदेय में वृद्धि नहीं करेगी, धरना जारी रहेगा। धरना में उषा चौधरी, तारा देवी, शोभा यादव, शारदा देवी, मिथिलेश, राजमती, विजय लक्ष्मी यादव, श्यामकली, सुनीता गौड़, महेश्वरी, इसरावती, शांति गुप्ता, सुमन देवी, आरती वर्मा, सरोज वर्मा, मीरा चौधरी, विमला शर्मा, शशिकला, बासमती, लालमती, सुमन, रीता, सुनीता, कृष्णा देवी, निकहत जहां, दौपदी, अनारकली, ज्ञानमती, गिरिजा, मीरा गुप्ता, शारदा देवी आदि उपस्थित रहीं।
सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय स्थित सीडीपीओ र्कायालय पर 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिन से चल रहा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
ब्लॉक अध्यक्ष सीमा देवी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की समस्या व मानदेय वृद्धि को लेकर अपने चुनावी वादे को भूल गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को शासकीय कर्मचारी बनाने व मानदेय 18 हजार होने तक संघर्ष जारी रहेगा। ब्लॉक संरक्षक अशोक कुमार ने कहा कि मानदेय वृद्धि के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को पेंशन योजना का लाभ मिलना चाहिए। कोषाध्यक्ष शालिनी ने कहा कि आंगनबाड़ी को प्रधान के साथ खाता संचालन से मुक्त किया जाए। साथ ही पिछली सरकार द्वारा घोषित अक्टूबर 2016 से मानदेय वृद्धि एरियर का भुगतान किया जाए। इस दौरान ब्लॉक मंत्री मीरा देवी, कोषाध्यक्ष शालिनी, रेहाना खातून, आमिना खातून, छाया, मनोरमा, अनुराधा, सुनीता चौधरी, कुशलावती, साधना, श्यामरती, राधिका देवी, मालती आदि मौजूद रहीं।