{"_id":"5c8a93a7bdec2214262c4d90","slug":"10-hours-power-cut-in-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में 10 घंटे हो रही बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में 10 घंटे हो रही बिजली कटौती
Thu, 14 Mar 2019 11:17 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
गांवों में 10 घंटे हो रही बिजली कटौती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। सूबे की सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को कम से कम 18 घंटे बिजली आपूर्ति देने की बात कही थी, लेकिन सरकार का यह फरमान जिले में फेल साबित हो रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मुश्किल से 14 घंटे आपूर्ति हो पा रही है। यह स्थिति तब है जबकि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही हैं। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में बाधा खड़ी हो रही है।
अक्तूबर से ही शासन ने ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे, तहसील मुख्यालय को 20 घंटे और जनपद मुख्यालय को 24 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश दिया था। इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्र को निर्धारित बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 10 घंटे बिजली गुल रहती है। लोकल फाल्ट की समस्या से भी उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि जर्जर तारों के चलते हल्की हवा चलने पर लोकल फाल्ट हो जा रहा है, जिसे ठीक करने में निगम के कर्मचारियों को कई-कई घंटे लग जा रहे हैं। इसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। सबसे ज्यादा दिक्कत विश्वविद्यालय परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है। कारण यह है कि बिजली शाम को समय व भोर में कट रही है, जबकि यह यह समय पढ़ाई के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। ऐसे में विद्यार्थी परेशान हैं। खलीलाबाद क्षेत्र के निवासी छोटेलाल वर्मा ने कहा कि अभी गर्मी शुरू भी नहीं हुई है कि बिजली कटौती बढ़ गई है, ऐसे में जब गर्मी बढे़गी तो समस्या और गंभीर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम को शाम व भोर में बिजली कटौती बंद करनी चाहिए। इसी प्रकार लक्की ने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती के साथ ही लोकल फाल्ट भी हो रहा है। इसके कारण कई-कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहती है। जिसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिंदू यादव ने कहा कि शाम के समय बिजली गुल होने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शाम के समय ही बिजली की सर्वाधिक जरूरत रहती है। अजय कुमार ने कहा कि सरकार एक अप्रैल से ग्रामीण क्षेत्र को भी 24 घंटे बिजली देने की बात कह रही है, लेकिन अभी जो कटौती हो रही है, उससे तो यह संभव नहीं दिख रहा है। अधिशाषी अभियंता संजय कुमार सिंह ने कहा कि शाम के समय लोड फैक्टर ज्यादा रहता है। इस कारण थोड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि लोकल फाल्ट तत्काल ठीक करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए हैं।