फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   1 arrested with vanned birds

Sant Kabir Nagar News: प्रतिबंधित चिड़ियों के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार

Mon, 08 Jan 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
1 arrested with vanned birds
केमिकल के प्रयोग से चिड़ियों का हुआ शिकार
विज्ञापन


बखिरा पुलिस व वनकर्मियों की संयुक्त टीम को मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी

बखिरा। रविवार की देर शाम को बखिरा पुलिस व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक शिकारी दो अदद जीवित व एक अदद मृत प्रतिबंधित पक्षियों के साथ पकड़ा गया। तीन शिकारी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ वन अधिनियम व आईपीसी की धाराओं में कार्रवाई की है।

एसओ श्याममोहन ने बताया कि हमराही पुलिसकर्मी मुन्नीलाल गुप्ता, अनिल यादव व ड्राइवर अर्जुन प्रसाद के साथ शाम को बखिरा कस्बे में मौजूद थे। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर वह कस्बे के मंगल बाजार से झुंगिया जाने वाले रास्ते पर स्थित ईदगाह के निकट वनकर्मी वन दारोगा रामजीत व वन क्लर्क दिलीप तिवारी के साथ शिकारियों का इंतजार कर रहे थे। थोड़ी देर में तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, किन्तु पुलिसकर्मियो को देखकर शिकारी झुंगिया की ओर भागने लगे। अंधेरे का लाभ उठाकर तीन शिकारी भागने में सफल रहे, जबकि झोले के साथ एक शिकारी पकड़ लिया गया। झोले की तलाशी में दो अदद प्रतिबंधित जीवित चिड़िया पटेरा व एक पटेरा चिड़िया मृत अवस्था में मिली। चिडि़यों को बेहोश करने वाला केमिकल ढाई सौ ग्राम भी झोले से मिला।
विज्ञापन


एसओ श्याममोहन ने बताया बरामद हुए तीन अदद चिड़ियों को आगे की कार्रवाई के लिए वनकर्मियों को सुपुर्द कर दिया गया है। पकड़े गए अभियुक्त अमरेंद्र कुमार निवासी बरईपार को जेल भेज दिया गया है, जबकि झुंगिया निवासी फरार अभियुक्त की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed