फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanjeev Murder Case Update Gangster Sanjeev Jeeva Jail Footage Collected Police to Interrogate to Visitors

Sanjeev Jeeva: जेल से तीन महीने के फुटेज जुटाए, जीवा से मुलाकात करने वालों से होगी पूछताछ

Mon, 12 Jun 2023 10:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Jun 2023 10:14 AM IST
सार

Sanjeev Jeeva Murder case: गैंगस्टर जीवा हत्याकांड में जेल से तीन महीने के फुटेज जुटाए जाएंगे। जीवा से मुलाकात करने वालों से पूछताछ होगी। पुलिस की एक टीम ने जेल प्रशासन से संपर्क प्रमुख जगहों पर लगे कैमरों से फुटेज जुटाए हैं। 

विज्ञापन
Sanjeev Murder Case Update Gangster Sanjeev Jeeva Jail Footage Collected Police to Interrogate to Visitors
Sanjeev Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ कोर्ट में हुए जीवा हत्याकांड में पुलिस की एक टीम ने जेल प्रशासन से संपर्क किया। जेल में लगे कुछ चिह्नित कैमरों के फुटेज लिए। इसमें तीन महीने की समयावधि के फुटेज शामिल हैं। साथ ही पिछले तीन-चार महीने में जिन लोगों ने जेल में उससे मुलाकात की, उनका भी ब्योरा जुटाया गया है। इनसे भी पूछताछ हो सकती है। 
विज्ञापन


इसमें कुछ नेता, शातिर अपराधी व रिश्तेदार शामिल हैं। जीवा को मौत के घाट उतारने वासा शूटर विजय यादव भले ही पकड़ा गया है, लेकिन पुलिस अब तक साजिश का राजफाश नहीं कर सकी है। तमाम सवाल अनसुलझे हैं। दो टीमें केस की विवेचना कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक एक टीम ने जेल प्रशासन से संपर्क किया। 
विज्ञापन


गेट पर लगे कैमरे और जहां जहां जीवा का जेल में मूवमेंट रहता था, वहां के कैमरों के फुटेज जेल प्रशासन से पुलिस ने जुटाए, जिससे उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके जो लोग उससे मुलाकात करने गए, वह कितनी देर तक मिले। क्या मकसद था। आदि सवालों के जवाब अब पुलिस तलाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब-कब पेशी पर आया, कौन-कौन पुलिसकर्मी तैनात रहे
जांच टीम ये भी जानकारी जुटा रही है कि पिछले तीन-चार महीनों के भीतर जीवा कब कब पेशी पर आया। उस दौरान उसकी अभिरक्षा में कौन-कौन पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इनसे पूछताछ कर जानकारी जुटाई जाएगी।

पुलिस कोर्ट व उसके बाहर लगे कैमरों (जो चालू हैं) उनके फुटेज वारदात के दो दिन पहले के भी देख रही है क्योंकि वारदात के पहले भी दो दिन जीवा पेशी पर आया था। आशंका है कि पहले भी शूटर आया होगा। अगर ऐसा हुआ होगा तो शायद कोई पुख्ता सुराग मिल सके।

एसआईटी की कार्रवाई जारी, विवेचना टीम ने भी बयान लिए
शासन की तरफ से गठित की गई तीन सदस्य एसआईटी अपने स्तर से तफ्तीश कर रही है। एसआईटी घटना की वजह के पहलू पर जांच कर रही है। कुछ पुलिस अधिकारियों समेत 12 लोगों से एसआईटी ने पूछताछ कर उनके बयान लिए हैं। इसमें अधिकतर प्रत्यक्षदर्शी भी शामिल हैं। उधर केस की विवेचना कर रही पुलिस की टीम ने भी संजीव की अभिरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के बयान लिए। विवेचना टीम ने बस अड्डे पर लगे कैमरों को फिर से खंगाला।

कोर्ट रूम में जीवा की हत्या
आपको बता दें कि पुलिस हिरासत में लखनऊ के एससीएसटी कोर्ट रूम में बुधवार दोपहर बाद मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी कुख्यात अपराधी संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा (50) की हत्या कर दी गई। वकील के लिबास में आए हमलावर ने कोर्ट रूम में ही रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग की। 

इस दौरान दो पुलिसकर्मियों, एक डेढ़ साल की बच्ची व उसकी मां को भी गोली लगी। जीवा पर हमलावर ने पीछे से फायरिंग की। वारदात के बाद वकीलों ने दौड़कर हमलावर को दबोच लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। घायलों को ट्रामा में भर्ती कराया गया है। 
 

वारदात के बाद आक्रोशित वकीलों ने प्रदर्शन कर पथराव कर दिया। जिसमें एसीपी चौक का सिर फट गया। कई वाहन भी छतिग्रस्त हो गए। आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तब हालात पर काबू पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed