फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth going to in-laws' house on Holi dies in accident, two injured

होली पर ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत, दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Youth going to in-laws' house on Holi dies in accident, two injured
धनारी/चंदौसी(संभल)। होली पर ससुराल पर जा युवक नरेश की हादसे में मौत हो गई। हादसा थाना क्षेत्र के रजपुरा-बहजोई मार्ग पर गांव सिंहपुर के पास हुआ। युवक खोखे पर अपनी बाइक में पेट्रोल डलवा रहा था, इसी दौरान बहजोई की ओर से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें दूसरी बाइक पर सवार दो लोग भी घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन शव को थाने ले आए और शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने आरोपियों बाइक सवारों को छोड़ दिया है। इस दौरान करीब साढ़े तीन घंटे हंगामे की स्थिति रही। बाद में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में होली की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हिरोनी निवासी नरेश यादव (25) पुत्र रामरहीस यादव शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे होली पर अपनी ससुराल थाना बहजोई के गांव मादरे जा रहा था। जब बाइक सवार युवक नरेश रजपुरा-बहजोई मार्ग पर सिंहपुर गांव में खोखे पर पेट्रोल डलवा रहा था, तभी बहजोई की ओर रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में नरेश, दूसरी बाइक पर सवार गांव कैल निवासी दिनेश, जिला बरेली निवासी ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने नरेश को रेफर कर दिया। अन्य दोनों को उपचार के बाद घर भेज दिया। उपचार को ले जाते समय नरेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को घटना से अवगत कराया। जिसके परिजन एकत्र होकर बहजोई सीएचसी पहुंच गए और नरेश के शव को दोपहर करीब दो बजे धनारी थाने ले आए और शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने आरोपी बाइक सवारों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। परिजन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। सैकड़ों संख्या में प्रदर्शन कर रहे परिजनों व परिचतों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। साढ़े तीन घंटे हंगामा के बाद प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मृतक के पिता रामरहीस की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था नरेश
धनारी। रजपुरा थाने के गांव हिरोनी निवासी नरेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। नरेश की शादी छह वर्ष पहले नीतू से हुई थी। इस समय तीन वर्ष की पुत्री है। घटना से पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल है। शुक्रवार को नरेश अपनी ददिया सास की मौत के बाद होली पर ससुराल जा रहा था। तभी हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed