फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youngster died due to collision with an unknown vehicle

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 15 May 2025 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 15 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youngster died due to collision with an unknown vehicle
जुनावई (संभल) ।
विज्ञापन

पतरिया-जुनावई लिंक मार्ग पर बुधवार की शाम अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में गांव सिकरौरा खादर निवासी टीकम सिंह (18) की मौत हो गई। जबकि गांव का ही मदनलाल घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के सिकरौरा खादर गांव निवासी रामप्रकाश का बेटा टीकम सिंह बुधवार को गांव के ही दोस्त मदन लाल के साथ बाइक से गांव असदपुर से दावत खाकर लौट रहा था।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े छह बजे थाना क्षेत्र के लहरा नगला श्याम गांव के पास मोड़ पर सड़क किनारे बाइक खड़ी करके बात कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक दोनों को टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में टीकम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मदन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पहुंची पुलिस ने घायल मदन लाल को जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed