फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Young man was murdered in protest against robbery, not due to wife's conspiracy

Sambhal News: पत्नी की साजिश से नहीं, लूट के विरोध में हुई थी युवक की हत्या

Mon, 02 Sep 2024 05:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 02 Sep 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Young man was murdered in protest against robbery, not due to wife's conspiracy
धनारी (संभल)। 22 अगस्त को गौरीपुरा निवासी भगवान सिंह (22) की हत्या किसी साजिश के तहत नहीं, बल्कि लूट के विरोध में हुई थी। आरोपी हत्या के बाद बैग लूटकर ले गए थे। मृतक की पत्नी की कोई साजिश नहीं थी। पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने अपने कार्यालय में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या लूट के विरोध में हुई थी। मृतक के पिता कालीचरन ने अपने बेटे की पत्नी राधिका को साजिशकर्ता मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि महिला ने लूट के विरोध में हत्या किए जाने की बात कही थी। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि अपाचे बाइक सवार तीन बदमाश बाइक सवार दंपती का पीछा कर रहे थे। कई सीसीटीवी फुटेज में कैद भी हुए। इस बिंदु पर छानबीन आगे बढ़ाई तो घटना में शामिल आरोपी गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी रामगोपाल गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि इस घटना को उसने अपने साथी गांव निवासी धर्मपाल व पुरूषोत्तम के साथ अंजाम दिया है। बताया कि वह तीनों शराब पीकर बाइक से घूम रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार भगवान सिंह अपनी पत्नी के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। काफी दूर तक पीछा किया और गांव गौरीपुरा के नजदीक भगवान सिंह की पत्नी से बैग छीनने का प्रयास किया तो बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान भगवान सिंह ने पकड़ने का प्रयास किया और पुरूषोत्तम ने तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद बैग छीन कर मौके से भाग गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लूटा गया बैग और उसका सामान भी आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

00000000
ससुराल से आते समय हुई घटना
भगवान सिंह की शादी थाना क्षेत्र के गांव मझोला फतेहपुर निवासी राधिका से 22 जून को हुई थी। 22 अगस्त को पत्नी को बुलाकर अपने घर लौट रहा था और गांव के नजदीक ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। भगवान सिंह के पिता ने बेटे की पत्नी पर हत्या कराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने राधिका को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की लेकिन पुलिस की पूछताछ में महिला का दोष साबित नहीं हो पा रहा था। इसके बाद पुलिस ने गहनता से छानबीन की। करीब दो दिन की पूछताछ के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000
लाल अपाचे बाइक के नंबर खंगाले और सीसीटीवी फुटेज को निकाला
पुलिस ने जिले की ज्यादातर लाल अपाचे की जानकारी एआरटीओ कार्यालय से तलब की थी। इसके बाद छानबीन को आगे बढ़ाया जा रहा था। सफलता नंबर खंगालने से तो नहीं मिली लेकिन कई स्थानों पर लगे सीसीटीव कैमरों में आरोपी कैद हो गए थे। उसके आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी क्रम में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया और उसने पूछताछ में घटना का खुलासा कर दिया।
000000000
दो माह में ही उजड़ गया राधिका का सुहाग
भगवान सिंह के परिजन राधिका पर हत्या की साजिश रचने और अपने परिचित लोगों से हत्या कराने का आरोप लगा रहे थे। इसी आरोप के चलते पुलिस ने दो दिन तक थाने में बैठाकर पूछताछ की। महिला अपने पति के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सकी। शादी के दो महीने बाद ही सुहाग उजड़ने का गम तो था ही और पति की हत्या कराने के आरोप ने भी पूरी तरह तोड़ दिया है। पुलिस ने गहनता से छानबीन की तो हकीकत सामने आ गई। महिला पति की हत्या से अभी तक सदमे में है।

00000000
पुलिस टीम ने गहनता से छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर आगे बढ़े। इसमें सफलता मिली और आरोपियों की पहचान हो सकी। एक आरोपी जेल भेज दिया गया है। भागे हुए दोनों आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed