फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Young man shot dead, three miscreants on bike executed the incident

Sambhal News: युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Young man shot dead, three miscreants on bike executed the incident
संभल। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव साकिन शोभापुर मिलक के नजदीक रविवार की रात आठ बजे के करीब गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी संजय (26) पुत्र रघुनंदन की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार तीन बदमाश भागते हुए आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने देखे हैं। हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. श्रीशचंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। यह घटना किसने और क्यों की है। इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। पीड़ित परिवार ने भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता का कहना है कि उनका बेटा रिश्तेदारी में कहकर गया था। वहीं प्रत्यक्षदर्शी किसानों ने पुलिस को बताया कि युवक बाइक पर सवार था और वह बचाने की गुहार लगा रहा था। रोशनी से देखा तो तीन बदमाश युवक को पकड़े हुए थे। इसी दौरान दो गोली चलने की आवाज सुनाई दी और घटना के बाद बाइक सवार तीनों बादमाश भाग गए। किसानों का कहना है कि युवक के कनपटी और सिर में गोली लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। लूटपाट का मामला नहीं है। परिवार से जानकारी ली जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed