{"_id":"67e6f557e6d8d176780df039","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-sambhal-news-c-204-1-chn1001-118764-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Sat, 29 Mar 2025 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
जुनावई।
कस्बा के रेबाड़ा रोड निवासी युवक (35) की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि बीते वर्ष मृतक की पत्नी की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। तभी से वह परेशान चल रहा था।
कस्बे के गांव दबथरा निवासी एक युवक काफी समय से जुनावई कस्बे में रहकर कपड़े सिलाई का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार की रात वह अपने कमरे में सोने चला गया। अगले दिन सुबह करीब सात बजे जब परिवार के लोग युवक को जगाने के लिए उसके कमरे में गए। तो युवक कमरे में चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा था। यह देख परिजनों की चीख निकल गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने शव का राजघाट के गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि पिछले साल युवक की पत्नी की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। जब से वह परेशान चल रहा था। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है।
गृह क्लेश के चलते युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
जुनावई। कस्बे के एक गांव निवासी युवक ने शुक्रवार सुबह गृह क्लेश के चलते फंदे पर लटकने का प्रयास किया। जैसे ही परिवार के लोगों की नजर उस पर पड़ी, तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए। जिन्होंने युवक को फंदे से उतारा और निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां हालत में सुधार आने पर परिजन उसे अपने साथ घर ले गए।