{"_id":"60ae8ce78ebc3e6e7e64705c","slug":"young-man-committed-suicide-in-sambhal-sambhal-news-mbd390210242","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने कीटनाशक पीया, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने कीटनाशक पीया, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
संभल। परिवारिक विवाद के चलते युवक ने कीटनाशक पी लिया और हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। जहां उपचार के दौरान ही मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए गया है। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। असमोली थाना क्षेत्र के गांव दुगावर निवासी सतेंद्र गिरी (26) पुत्र किशन गिरी ने परिवारिक विवाद के चलते मंगलवार की शाम को घर में रखा कीटनाशक पी लिया था।
हालत बिगड़ी तो परिजन उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय ले गए। जहां उपचार के दौरान ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार युवक का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते युवक ने कीटनाशक पी लिया।
पत्नी गुड्डी और मां सेतरेश का रोरो कर बुरा हाल है। युवक अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।