{"_id":"60dcba9c8ebc3ed78150ccd8","slug":"young-man-body-was-found-hanging-in-the-room-chandausi-news-mbd3941142136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी गई रिश्तेदारी में, युवक का शव कमरे में लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी गई रिश्तेदारी में, युवक का शव कमरे में लटका मिला
विज्ञापन
चंदौसी। पत्नी के मायके जाने के बाद युवक का शव कमरे की छत के पंखे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता ने तहरीर देकर शव का पीएम कराने की मांग की है। पत्नी व परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
जिला मुरादाबाद थाना बिलारी के गांव मंगुपुरा निवासी भूप सिंह (20) चंदौसी के मोहल्ला मारबाड़ी डहरिया में 15 दिन पूर्व किराये पर रहने आया था। साथ में उसकी पत्नी भी रहती थी। परिजनों के मुताबिक मेहनत मजदूरी करता था। मंगलवार को उसकी पत्नी गांव असालतपुर जारई में अपने बुआई के घर चली गई। रात करीब साढ़े दस बजे भूप सिंह के ताऊ चंदौसी में उससे मिलने आए थे। कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से बंद मिला। मकान मालिक व ताऊ के बार-बार आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला, तो मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए। दरवाजा तोड़कर देखा, तो सब हक्के बक्के रह गए।
भूप सिंह का शव कमरे की छत के पंखे में बंधी रस्सी के फंदे में लटका मिला। आनन फानन पुलिस को सूचना दी। परिजन भी मौत की सूचना पर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। परिजनों ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। चर्चा की है कि उसकी पत्नी से कुछ अनबन थी। मृतक के पिता रामौतार ने पुलिस को तहरीर देकर शव का पीएम कराने की मांग की है।