{"_id":"5dcef0388ebc3e549c336c37","slug":"young-farmer-sucide-in-sambhal-sambhal-news-mbd329355794","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा किसान ने ससुराल में आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा किसान ने ससुराल में आत्महत्या
विज्ञापन
संभल जिले के गांव मल्ला मुस्तफाबाद में सोमपाल की मौत के बाद दुखी महिलाएं।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल जिले के हयात नगर थाना क्षेत्र स्थित गांव मल्लाह मुस्तफाबाद निवासी किसान युवक सोमपाल (35) ने बदायूं जिले के फैजगंजबेहटा थाना क्षेत्र स्थित गांव खरकपुर में अपनी ससुराल में गुरुवार को आत्महत्या कर ली। उसका शव लेकर परिजन मल्लाह मुस्तफाबाद पहुंचे तो पूरे गांव में मातम छा गया।
युवक गुरुवार की देर रात पर्दे के कपड़े से छत के कुंडे से फंदा लगाकर झूल गया था। सैकड़ों लोग उसके घर पहुंच गए। इस दौरान किसान युवक के भाई ने बताया कि अक्तूबर 2019 में उसके भाई और चाचा ने पुलिस थाना हयात नगर में दो लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसलिए भाई आहत था और इसी के चलते 7 नवंबर को उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी।
वह बेवजह की हरकतें करने लगा था। उसे इलाज के लिए बरेली भी ले गए थे। लेकिन उसकी हालत पिछले हफ्ते तब खराब हुई थी जब पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और जिन लोगों के खिलाफ शिकायत की थी वे उल्टे ताना मारने लगे थे। सगे भाई देवेंद्र ने बताया कि विजयपाल और सोमपाल ने गांव के दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
हयात नगर थाने के दरोगा ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जबकि आरोपियों ने उसका जीना दुश्वार कर दिया था। अगर पुलिस कार्रवाई करती तो हो सकता है कि उनका भाई आत्महत्या न करता।
सोमपाल की मौत के बाद पत्नी कमलेश, बेटे अनमोल, बेटी वंदना और एक वर्ष के तीसरे बेटे का बुरा हाल है। गांव के तमाम लोग सांत्वना देने के लिए एकत्र थे। इस दौरान जब भाई से पूछा गया कि वह अब क्या कार्रवाई चाहते हैं उसने कहा कि न्याय मिलना चाहिए। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने कहा कि वह पूरे प्रकरण की जानकारी हयात नगर थाना पुलिस से लेंगे। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।