नगलिया कामगार में बुखार से मजदूर की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/असमोली। तहसील क्षेत्र के गांव नगलिया कामगार में बुखार से पीड़ित युवक की मौत हो गई। युवक को एक सप्ताह से तेज बुखार आ रहा था। आसपास के चिकित्सकों से लाभ नहीं होने पर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव नगलिया कामगार निवासी सत्यदेव (27 वर्ष) की बुखार से मौत हो गई। भाई महेश ने बताया कि वह राज मिस्त्री के साथ मजदूरी करता था। सप्ताह भर पहले अचानक बुखार आ गया था। पहले गांव के चिकित्सक से उपचार कराया। लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इसके बाद दो दिन पहले मुरादाबाद ले गए। जहां मौत हो गई। पत्नी मंजू रानी का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक अपने पीछे डेढ़ वर्षीय मासूम को छोड़ गया।