फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Work on filling potholes on the road from Sirsi to Sambhal begins

Sambhal News: सिरसी से संभल तक सड़क पर गड्ढे भरने का काम शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Work on filling potholes on the road from Sirsi to Sambhal begins
संभल। पीडब्ल्यूडी ने सिरसी से सड़क के गड्ढे भरने के लिए लेयर डालने का काम शुरू कराया है। यह लेयर संभल तक 12 किलोमीटर क्षेत्र में डाली जानी है। जबकि संभल के चौधरी सराय चौराहे से गवां मार्ग पर पांच किलोमीटर लेयर पूर्व में डाली जा चुकी है। इस कार्य पर 14 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। सिरसी से संभल होते हुए गवां मार्ग तक कई स्थानों पर सड़क खराब हो गई थी। सड़क में कई जगहों पर गड्ढे भी बन गए थे। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और हादसे भी सामने आ रहे थे। पीडब्ल्यूडी ने इस समस्या का समाधान कराने के लिए सड़क पर लेयर डालने का प्रस्ताव तैयार किया। शासन से मंजूरी मिलने पर लगभग एक महीने पहले संभल के चौधरी सराय चौराहे से गवां मार्ग पर किलोमीटर क्षेत्र में सड़क पर लेयर डालने का काम कराया था। जबकि सिरसी से संभल तक कार्य होना बाकी रह गया था।
विज्ञापन

अब पीडब्ल्यूडी ने सिरसी में संभल-मुरादाबाद सीमा से सड़क के एक हिस्से पर लेयर डालने का काम शुरू कराया है। यह कार्य रेलवे क्रासिंग तक पूरा हो चुका है। बहरहाल, सिरसी से संभल तक सड़क पर लेयर का कार्य होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। चूंकि लेयर डालने से सड़क में गड्ढे नहीं रहेंगे तो हादसे भी रुकेंगे।
विज्ञापन

0000000000000

बारिश से गड्ढों में भर जाता था पानी, होते थे हादसे
मुरादाबाद-मार्ग पर सिरसी में सड़क में सबसे ज्यादा गड्ढे थे। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता था। मार्ग पर गुजरने वाली बाइकों का पहिया अचानक गड्ढों पर जाता था तो हादसे होते थे। ऐसे हादसों में कई लोग घायल भी हो चुके हैं। काफी समय से लोग गड्ढे भरकर मार्ग को दुरुस्त कराए जाने की मांग उठा रहे थे। लोगों का कहना है कि इस कार्य से आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


.सिरसी से संभल होते हुए गवां मार्ग तक 17 किलोमीटर क्षेत्र में सड़क पर लेयर डाली जानी है। अब सिरसी से कार्य शुरू कराया है जबकि पूर्व में संभल के चौधरी सराय चौराहे से गवां मार्ग पर काम कराया गया था। यह कार्य करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से होगा।
-सुनील प्रकाश, एक्सईएन संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed