फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Women and youth should participate in politics: Sushil

महिला और युवा राजनीति में करें भागीदारी : सुशील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Women and youth should participate in politics: Sushil
संभल। राजनीति में सक्रिय भागीदारी न होने के कारण ही समाज राजनीतिक रूप से पिछड़ा है। ऐसे में समाज की महिलाओं और युवाओं को राजनीतिक में बढ़ चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए, तभी समाज का विकास संभव होगा। यह कहना है कि अखिल भारतवर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील वार्ष्णेय का।
विज्ञापन

वे श्री वार्ष्णेय सभा संभल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। श्री वार्ष्णेय सभा संभल के द्वारा हयातनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में अखिल भारतवर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा के निर्वाचित पदाधिकारियों, महिला शक्ति सम्मान और प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम हुआ। इसमें सुशील वार्ष्णेय ने महिलाओं से सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान का आह्वान किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री योगेश गुप्ता ने आने वाले वर्षों में संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण की ओर इशारा करते हुए भविष्य में महिलाओं की सामाजिक व राजनीति भागीदारी के महत्व से अवगत कराया। राष्ट्रीय महिला सभा की कोषाध्यक्ष प्रज्ञा वार्ष्णेय ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के द्वारा निर्मित प्राचीन मंदिर में दर्शन कर मन को आध्यात्मिक शांति मिली। महिला अब अबला नहीं है, सशक्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मोना वार्ष्णेय, रेखा वार्ष्णेय सर्राफ, पवन वार्ष्णेय, करुणा, धनेश्वरी देवी, दीपा वार्ष्णेय, नीलिमा वार्ष्णेय, उमा गुप्ता, शिखा प्रकाश, संध्या, शैली वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी विद्युत जेपी वार्ष्णेय, विनय वार्ष्णेय, देवेंद्र वार्ष्णेय एडवोकेट, वीरेंद्र वार्ष्णेय बोबी, केके गुप्ता, त्रिवेदी प्रकाश, दयानंद वार्ष्णेय, देवेंद्र पाल आदि रहे। अध्यक्षता वार्ष्णेय सभा के अध्यक्ष जगत आर्य ने की। संचालन महामंत्री सोनू कुमार गुप्ता ने किया।

0000
छात्राओं ने देश मेरा रंगीला.. गीत से मचाया
स्कूली छात्राएं शिवन्या, अंबिका, धन्या, प्रियांशी, झलक, विशाखा, ग्रतिक, भूमि, काव्या, नव्या, आरोही, अवनी ने देश रंगीला रंगीला देश मेरा रंगीला..., कालिया नाग आदि गीतों की प्रस्तुति दी तो दर्शक दीर्घा में लोग अपनी जगह झूमने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed