{"_id":"658c7fd7cd7b2b3c8108aa8d","slug":"womans-death-under-suspicious-circumstances-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-6330-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
Thu, 28 Dec 2023 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
संभल। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुेंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला मायके से पांच दिन पहले ही पति के घर आई थी। महिला के परिजनों को अंदेशा है कि कोई अनहोनी हुई है। क्योंकि महिला का अपने पति से विवाद रहता था।
बुधवार की दोपहर दो बजे करीब गांव नूरियो सराय निवासी विशाल की पत्नी रिंकी (24) की मौत हो गई। मुरादाबाद के थाना सोनकपुर अंतर्गत आजमनगर चौपला निवासी महिला के परिजनों को सूचना मिली तो वह मौके पर आ गए। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का हवाला देते हुए पुलिस को सूचना दी। महिला के भाई सतेंद्र ने बताया कि उनकी बहन पांच महीने से उनके घर रह रही थी। पति से विवाद हो गया था। पांच दिन पहले पुलिस के हस्तक्षेप से पति के साथ भेजा गया था। बुधवार को बहन के पति ने फोन कर तबियत खराब होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो मृत अवस्था में मिली। बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी करीब चार वर्ष पहले की थी। दो बच्चे भी हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बीमारी से मौत होने की जानकारी मिली है। मौत का कारण स्पष्ट होने के लिए शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।