फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman who had love marriage 14 years ago is now adamant on marrying her second lover who is 12 years younger

प्यार का अपग्रेड वर्जन: 14 साल पहले लव फिर शादी, अब 12 साल छोटे लड़के पर महिला हुई फिदा; बनना चाहती है दुल्हन

Tue, 26 Aug 2025 09:23 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 26 Aug 2025 09:23 PM IST
सार

यूपी के संभल स्थित हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला के पति ने बताया कि 14 साल पहले प्रेम प्रसंग के बाद शादी की थी। अब एक आठ वर्षीय बेटा और चार वर्षीय बेटी है। सोमवार की शाम को करीब 7 बजे पत्नी ने पांच हजार रुपये लिए थे। इसके बाद वह बेटे व बेटी को लेकर प्रेमी के साथ चली गई।

विज्ञापन
woman who had love marriage 14 years ago is now adamant on marrying her second lover who is 12 years younger
12 साल छोटे प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी महिला - फोटो : Chatgpt

विस्तार

14 साल पहले जिस महिला ने मोहल्ले के युवक से प्रेम विवाह किया था। उस महिला का अब दूसरे प्रेमी से शादी करने का मन है। वह अपने से करीब 12 वर्ष छोटे प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी है। सोमवार की शाम को प्रेमी के साथ चली गई थी। पति ने पुलिस को सूचना दी तो महिला और उसके प्रेमी को बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव से पकड़ लिया। इसके बाद महिला ने पुलिस के सामने भी खूब हंगामा किया। देर रात तक महिला और उसका प्रेमी हयातनगर थाने में बैठे रहे लेकिन महिला पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई।

विज्ञापन

पति से पांच हजार रुपये लेकर हुई फरार
यूपी के संभल स्थित हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला के पति ने बताया कि 14 साल पहले प्रेम प्रसंग के बाद शादी की थी। अब एक आठ वर्षीय बेटा और चार वर्षीय बेटी है। सोमवार की शाम को करीब 7 बजे पत्नी ने पांच हजार रुपये लिए थे। इसके बाद वह बेटे व बेटी को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। जब देर रात तक नहीं लौटी तो पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी
पति ने बताया कि पत्नी जिस युवक से बात करती है उसकी जानकारी थी। पुलिस ने मंगलवार को पत्नी व उसके प्रेमी को पकड़ लिया तो वह हंगामा करने लगी और प्रेमी के साथ ही रहने की जिद कर रही है। पति मंगलवार की देर शाम अपने आठ वर्षीय बेटे को लेकर घर चला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला और उसका प्रेमी थाने में बैठे हैं। कुछ जिम्मेदार लोग समझाने का प्रयास कर रहे हैं। यदि तहरीर दी जाएगी तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

महिला के प्रेमी ने इसी साल किया है इंटर
महिला और उसके प्रेमी की उम्र में करीब 12 वर्ष का अंतर है। प्रेमी ने इसी साल इंटर किया है। जबकि महिला की शादी 14 वर्ष पहले हुई थी। महिला का कम उम्र छोटे प्रेमी से प्रेम-प्रसंग चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रेमी युवक भी महिला के साथ ही शादी करने की बात कह रहा है। हालांकि उसके परिजन इसके लिए तैयार नहीं है।

प्रेमी से बात करते हुए पकड़ा तो पत्नी पर धमकाने का आरोप
पीड़ित पति ने थाने में पुलिस को बताया कि पत्नी काफी समय से प्रेमी से फोन पर बात करती थी। कई बार पकड़ लिया था। समझाने के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं। महिला के पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देती थी लेकिन प्रेमी से बात करनी बंद नहीं की। सोमवार की शाम को भी रिश्तेदारी में जाने के बहाने घर से निकली थी लेकिन प्रेमी के साथ चली गई।

महिला का आरोप- पति ने बच्चों के साथ घर से निकाला
महिला ने पति पर आरोप लगाया कि उसके साथ पति ने मारपीट की और धक्के देकर बच्चों के साथ निकाल दिया था। इसलिए वह प्रेमी के साथ चली गई। महिला ने कहा कि वह अब पति के साथ नहीं रहेगी। प्रेमी से ही शादी करेगी। कुछ लोगों ने महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed