फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman suicide in sambhal

परिवारिक विवाद में महिला ने फंदे से लटक कर दी जान, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
woman suicide in sambhal
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने परिवारिक विवाद के बाद फंदे से लटक कर जान दी है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में महिला का शव सुपुर्द ए खाक किया गया है। पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई। रविवार को सुबह पांच बजे करीब एक गांव निवासी महिला का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार की रात को महिला का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। महिला कमरे में बच्चों के साथ सो रही थी। पति बाहर आंगन में सो रहा था। रविवार की सुबह पांच बजे करीब पति की आंख खुली तो वह कमरे में गया।
विज्ञापन

शव फंदे से लटका देखा तो चीख निकल गई। चीखपुकार सुन मौके पर परिजन व ग्रामीण आ गए। आनन-फानन में शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव सुपुर्द ए खाक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मौके पर पहुंची महिला के मायके वालों से गांव के जिम्मेदार लोगों ने समझौता करने का प्रयास किया है। वहीं थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि महिला की मौत के मामले में कोई जानकारी नहीं है। कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed