{"_id":"6a5e85d065b02448630600c0","slug":"woman-riding-pillion-on-bike-dies-after-being-hit-by-car-sambhal-news-c-204-1-chn1001-131117-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कार की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कार की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौत
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के बहजोई रोड पर आंबेडकर पार्क के पास सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे एक बाइक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तारा देवी (50) की मौत हो गई।
गांव बुद्धनगर खडुआ निवासी मनोज ने बताया कि वह अपनी मां तारा देवी के साथ गांव मौलागढ़ में एक रिश्तेदार के दाहसंस्कार में शामिल होकर बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में आंबेडकर पार्क के पास पीछे से तेज रफ्तार आ रही इको कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर पीछे बैठीं तारा देवी उछल कर सड़क पर गिर गईं। मनोज बाल-बाल बच गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया और एंबुलेंस की मदद से महिला को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।