फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman injured in bike collision, dies during treatment

Sambhal News: बाइक से टक्कर से महिला घायल, इलाज के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in bike collision, dies during treatment
गवां(संभल)। रजपुरा-गवां मार्ग पर मंगलवार को कायनात इंटर कॉलेज के निकट बाइक से गिरी माया देवी घायल हो गईं। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के गांव खरपड़ी के निवासी हेमराज अपनी सास माया देवी के साथ बाइक से गवां से रजपुरा की ओर आ रहे थे। कायनात इंटर कॉलेज के निकट साइकिल वाले को बचाने के प्रयास बाइक को किनारे किया तो माया देवी गिर गईं। वह पीछे से आ रही बाइक से कुचल गईं। राहगीरों की मदद से रजपुरा सीएससी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी निशांत कुमार राठी ने बताया कि परिवार ने अभी कोई तहरीर नही दी है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


कार की टक्कर लगने से बाइक सवार शिक्षामित्र घायल
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू के निवासी जितेंद्र कुमार (45) शफातनगर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। मंगलवार को वह बाइक से लोधीपुर की ओर जा रहे थे। खासपुर गांव के पास पीछे आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गिर गए। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की भनक लगते ही चालक अपनी कार लेकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed