फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman hanged herself, two and a half year old daughter kept crying

Sambhal News: फंदे से लटक गई महिला, रोती रही ढाई साल की बेटी

Mon, 12 Aug 2024 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 12 Aug 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself, two and a half year old daughter kept crying
सिंहपुरसानी (संभल)। ऐंचोड़ा कंबोह के गांव हाजीबेड़ा निवासी शुरबीन की पत्नी सीमा (24) रविवार की सुबह घरेलू विवाद में ढाई वर्ष की बेटी को पास बैठाकर फंदे से लटक गई। खुशी के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग करीब दस बजे पड़ोसी घर पहुंचे तो शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नायब तहसीलदार ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

गांव हाजीबेड़ा निवासी शुरबीन के परिवार में पत्नी सीमा के अलावा ढाई साल की बेटी खुशी है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। रविवार को सीमा का किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसका पति शुरबीन मजदूरी पर चला गया। जबकि सास-ससुर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत पर चले गए। घर में सीमा और उसकी बेटी खुशी थीं। इसी दौरान सीमा ने बेटी खुशी को पास बैठाकर फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस व नायब तहसीलदार ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नायब तहसीलदार अनुज कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने एकत्र किए हैं। परिजनों के बयान भी लिए गए हैं। जिसमें मृतका के भाई गांव भवालपुर निवासी दुष्यंत ने बताया कि बहन ने आपसी विवाद में जान दी है। थाना प्रभारी रेनू सिंह ने बताया कि महिला के मायके वालों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


...जब काफी देर तक शांत नहीं हुई खुशी तो पहुंचे पड़ोसी
गांव भवालपुर निवासी सीमा की शादी चार वर्ष पहले ऐंचोड़ा कंबोह के गांव हाजीबेड़ा निवासी शुरबीन के साथ हुई थी। उसकी एक ढाई साल की बेटी खुशी है। रविवार को परिजनों के अपने-अपने काम पर जाने के बाद सीमा ने बेटी को पास बैठाने के बाद फंदे से लटक गई। कुछ देर बाद खुशी ने रोना शुरू कर दिया। पहले तो आसपास के लोगों ने यहीं सोचा कि बच्ची वैसे ही रो रही है। लेकिन जब काफी देर तक खुशी का रोना जारी रहा तो आसपास के लोगों ने घर जाकर देखा तो सीमा का शव फंदे से लटका था और खुशी उसके पास ही बैठी हुई रो रही थी। जिसके बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed