फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman found hanging in hut

Sambhal News: झोपड़ी में फंदे पर लटकी मिली महिला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Woman found hanging in hut
धनारी। थाना क्षेत्र के एक गांव में पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध के शक में पत्नी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। दोनों में आए दिन कहासुनी होती थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी 30 वर्षीय महिला का आए दिन पति से कहासुनी होती थी। पति के घर देरी से पहुंचने पर पत्नी उसके दूसरी महिला से अवैध संबंध होने का आरोप लगाती थी। रविवार को भी इसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद पति खेत पर काम करने चला गया। काम करके वापस घर लौटा, तो उसकी झोपड़ी में बांस के सहारे उसकी पत्नी का शव साड़ी के फंदे पर लटका था। पति ने घटना की सूचना पत्नी के मायके वालों को दी। कुछ देर बाद महिला के मायके वाले गांव पहुंच गए और घटना की जानकारी की। पुलिस को सूचना दिए बिना ही महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed