फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman caught with lover both tied to tree and beaten by family members in sambhal

सजा-ए-इश्क: विधवा प्रेमिका के साथ पकड़ा गया आशिक, घर वालों ने पेड़ से बांधकर पीटा; पांच बच्चों की मां है महिला

Thu, 27 Apr 2023 07:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी जुनावई (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी जुनावई (संभल) Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 27 Apr 2023 07:44 PM IST
सार

विधवा महिला के छोटे छोटे बच्चे हैं। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं विधवा की पिटाई कर रही हैं। इस दौरान उसके बच्चे चीखते चिल्लाते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Woman caught with lover both tied to tree and beaten by family members in sambhal
विधवा प्रेमिका व प्रेमी को महिला के घर वालों ने पेड़ से बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल स्थित जुनावई थाना क्षेत्र के गांव में विधवा महिला व उसके प्रेमी को परिजनों ने पेड़ से बांधकर जमकर पीटा है। महिला को गांव की गली में खींचकर दलान (बैठक) तक लाया गया। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। बाद में किसी तरह ग्रामीणों ने उन्हें छुड़वाया। महिला की तहरीर व वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पांच लोगों गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव निवासी 30 वर्षीय महिला के पति की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। बुधवार की शाम करीब तीन बजे विधवा पड़ोस के गांव निवासी प्रेमी के साथ घर में ही भूसे को एकत्र करने के लिए लकड़ियों की बाड़ (टटिया) बना रही थी। इस दौरान विधवा के परिवार के लोग आ गए और दोनों को पकड़ कर मारपीट करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी को गांव में ही दलान पर पेड़ से बांध दिया और लाठी डंडों से मारपीट की। इसके बाद परिवार की महिला विधवा को पकड़कर पीटते हुए दलान तक लेकर आई। विधवा को भी प्रेमी के साथ पेड़ से बांध दिया गया। बाद में दोनों की लात घूसों से पिटाई की गई। ग्रामीणों ने बाद में दोनों को छुड़वाया। 

विज्ञापन

विधवा ने थाने में रजनेश, राजकुमार, राजू, छोटे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने बुधवार की शाम करीब 5.35 बजे चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। दोनों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने अन्य पांच लोगों की शिनाख्त की। इनमें शेरी, सौराज, विरोज, महिला मंजू व जिला बदायूं के जरीफनगर निवासी भूरे भी शामिल हैं। 

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे इन लोगों के नाम भी मुकदमे में शामिल किए हैं और अब मुकदमें में धाराएं बढ़ा दी गई हैं। पुलिस ने पांच आरोपी शेरी, सौराज, विरोज, मंजू, भूरे को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने मारपीट का लगाया आरोप
पीड़िता महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर में भूसा भरने के लिए टटिया बना रही थी। तभी परिवार व गांव के चार लोग आ गए। आरोपी गाली देने लगे। गाली गलौज का विरोध किया, तो मारपीट करने लगे। उसके साथ बाड़ बंधवा रहे पड़ोस के गांव निवासी अशोक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें बचाया।

विधवा के हैं पांच बच्चे
विधवा के पांच बच्चे हैं। इनमें दो बेटे व तीन बेटियां हैं। बड़ा बेटा 12 साल, छोटा बेटा 10 साल, इसके बाद बेटी आठ, छह साल, पांच साल की हैं।

वीडियो में रोते दिखाई दे रहे महिला के बच्चे
विधवा महिला के छोटे छोटे बच्चे हैं। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं विधवा की पिटाई कर रही हैं। इस दौरान उसके बच्चे चीखते चिल्लाते नजर आ रहे हैं। वह अपने मां को छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं।

जुनावई क्षेत्र के गांव में व्यक्ति ने पुलिस को मारपीट की सूचना दी थी। उसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। बाद में महिला व पुरुष के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया था। वीडियो के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ा दी गईं हैं और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर जांच की जा रही है। -चक्रेश मिश्र, एसपी संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed