फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wolf terror in western UP too: Four people including an elderly woman were attacked in Sambhal

पश्चिमी यूपी में भी भेड़िये की दहशत: संभल में बुजुर्ग महिला समेत चार पर किया हमला, डीएम ने जारी किया अलर्ट

Sun, 08 Sep 2024 10:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बहजोई (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, बहजोई (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 08 Sep 2024 10:40 AM IST
सार

 बहराइच में भेड़िये के आतंक के बाद पूर्वी यूपी में इसकी दहशत शुरू हो गई है। संभल जिले में भेड़िये ने चार लोगों को अपना निशाना बनाया है। इससे गांवों में डर का माहाैल बन रहा है। खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अलर्ट पर रखा है।

विज्ञापन
Wolf terror in western UP too: Four people including an elderly woman were attacked in Sambhal
Wolf Attack in Sambhal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहजोई के गांव श्यौराजपुर की मढ़ैया निवासी 60 वर्षीय महिला माया देवी को भेड़िये ने हमला कर घायल कर दिया। परिजन घायल महिला को उपचार के लिए बहजोई सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अलीगढ़ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


घायल महिला के बेटे खूबाराम ने बताया कि उसकी मां शनिवार की शाम को घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर खेत पर गई थी। तभी अचानक भेड़िये ने उसकी मां पर हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास चारा काट रहे ग्रामीण व महिलाएं मौके पर पहुंचे तो भेड़िया खेतों की ओर भाग गया।
विज्ञापन


बताया कि जिस समय हमला हुआ उस समय वह बेटी को दवा दिलाने गया था। घर आकर जानकारी मिली, तो मां को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सीएचसी प्रभारी डॉ. विरास ने बताया कि महिला का सीधा हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा लगता है कि तेज धार दातों वाले जानवर ने काटकर महिला को घायल किया है। यह जानवर भेड़िया भी हो सकता है। फिलहाल घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।

एक महिला व दो किशोरियों को भी किया घायल

श्यौराजपुर की मढ़ैया में भेड़िया ने हमला कर माया देवी के अलावा एक अन्य करीब 45 वर्षीय महिला रामबेटी और दो किशोरियों आशा व चंचल को भी घायल कर दिया है। गांव में भेड़िया के हमले के बाद से ग्रामीण डरे हुए हैं।

महिला को खेत के अंदर खींच रहा था भेड़िया

भेड़िया के हमले से घायल हुई महिला माया देवी के बेटे खूबाराम का कहना था कि मां से जानकारी मिली, तो पता चला कि भेड़िया ने हमला कर मां को खेत में गिरा लिया था और दो-तीन बार पकड़कर खेत की ओर खींचा।

वह तो मां भेड़िया की ओर लगातार हाथ पैर चला रही थी और शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए, तो भेड़िया खेतों की ओर भाग गया। खेतों में बाजरे की फसल थी, यदि भेड़िया मां को खेतों में ले जाता, तो तलाश करना भी मुश्किल होता।

गांव पहुंची राजस्व विभाग की टीम

श्यौराजपुर की मढ़ैया में भेड़िया के हमले में महिलाओं व किशोरियों के घायल होने की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम भी गांव पहुंच गई। लेखपाल सचिन मित्तल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर गांव पहुंच रहे हैं। गांव से घटना की पूरी रिपोर्ट लेकर उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।

डीएम ने अलर्ट किए अधिकारी

भेड़िया के हमले में बुजुर्ग महिला के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद डीएम डॉ. राजेंद्र पैन्सिया ने प्रशासन, राजस्व व स्वास्थ्य आदि विभागों को अलर्ट कर दिया। इसके चलते राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची। वहीं वन दरोगा नीरज ने बताया कि वन विभाग की टीम भी गांव पहुंच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed