{"_id":"5ac12bf94f1c1bec618b4d5e","slug":"will-be-built-on-125-acres-of-land-and-district-headquaters","type":"story","status":"publish","title_hn":"125 एकड़ जमीन पर बनेगा जिला मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
125 एकड़ जमीन पर बनेगा जिला मुख्यालय
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
नक्श्ाा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई में जिला मुख्यालय बनाने के लिए शासन की प्रक्रिया अब आगे बढ़ गई है। शासन से जिन स्थानों पर जमीनों का अधिग्रहण किया जाना है। उनमें फतेहपुर, शरीफ नगर प्रमुख है। जहां पर कलेक्ट्रेट, विकास भवन व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अलावा न्यायिक परिसर भी बनाया जा सकता है। इन सभी कार्यालयों के लिए करीब 125 एकड़ जमीन की जरूरत होगी।
जिस जमीन को अधिग्रहीत किया जाना है, उसमें कुछ हिस्सा ग्राम पंचायत की ग्राम समाज की जमीन को भी है। जिसे प्रशासन को खरीदना नहीं पड़ेगा। मुख्यालय के लिए यदि ग्राम समाज की जमीन मिलती है तो जमीन अधिग्रहण में कम धनराशि व्यय होगी।
इसके अलावा बहजोई के पझाया और मंडी समिति के पास में ग्राम समाज की जमीनों को चिह्नित किया गया है। उसमें सरकारी विभागों के कार्यालय एवं निरीक्षण भवन बनाए जाने का प्रस्ताव हो सकता है। चंदौसी तहसील के घासीपुर में जिला कारागार बनाया जाना प्रस्तावित किया जा सकता है।
विज्ञापन
जबकि राजकीय संपत्ति घोषित किए गए बहजोई के बड़े मैदान में भी कुछ कार्यालय बनाए जा सकते हैं। फतेहपुर शरीफ नगर के पास स्थित आनंदपुर गांव के के रकबे में भी कुछ कार्यालयों के लिए जमीन तलाशी गई है। क्योंकि यह स्थान फतेहपुर शरीफ नगर के सामने ही पड़ता है।
जिससे जिला मुख्यालय के लगभग सभी विभागों के कार्यालय एक ही स्थान पर और पास-पास में तय हो सकेंगे। जिन गांवों में किसानों से जमीनों का अधिग्रहण होना है उन्हें सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। जिससे किसान भी मालामाल होंगे और वहां के आस-पास की जमीनों की भी तरक्की होगी।