फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wife got off the bike on the pretext of falling medicine and ran away leaving her husband

Sambhal News: दवाई गिरने के बहाने बाइक से उतरी पत्नी पति को छोड़ भागी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Wife got off the bike on the pretext of falling medicine and ran away leaving her husband
बनियाठेर। पति से घर जा रही पत्नी ने दवाई गिरने को बहाना बनाकर बाइक रुकवा ली। पति दवाई ढूढने वापस गया तो पत्नी किसी वाहन में बैठकर चली हो गई। पति ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका शादी 2021 में जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी मनमानी करती थी। एक माह ससुराल में रहती थी, तो छह माह मायके रहती थी। कई बार ससुराल में पंचायत की गई पर कोई सुधार नहीं हुआ। बताया कि उनके करीब दो साल की एक बेटी भी है। 12 जनवरी को वह पड़ोस के गांव स्थित उसकी बुआ के घर से बमुश्किल लिवाकर लाया था। आरोप है कि रविवार को वह दवाई लेने उसके साथ बाइक पर पड़ोस के गांव गई थी। वहां से वापस आते समय जैसे ही हाईवे पर पहुंचे, तो उसे कहा कि उसकी दवाई कहीं गिर गई है। वह पत्नी को वहीं छोड़कर बाइक से वापस दवाई देखने चला गया। आपस आया, तो वहां उसकी पत्नी नहीं थी। एक व्यक्ति ने बताया कि एक महिला किसी वाहन में बैठकर गई है। पुलिस को दी तहरीर में युवक ने बताया कि उसकी पत्नी फरार हो गई है। उसके पास चांदी के खंडवा, 150 ग्राम की चांदी की पायल, कानों में पांच ग्राम के कुंडल थे। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed