फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Widening of Chandausi intersection will start soon

Sambhal News: जल्द शुरू होगा चंदौसी चौराहे का चौड़ीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Widening of Chandausi intersection will start soon
संभल। पीडब्ल्यूडी ने चंदौसी चौराहे और चौधरी सराय के चौड़ीकरण को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को पीडब्ल्यूडी के जेई ने चंदौसी चौराहे का निरीक्षण किया। दोनों चौराहों के चौड़ीकरण में पीडब्ल्यूडी 1.23 करोड़ रुपये खर्च करेगा। बजट को शासन से पूर्व में ही स्वीकृति मिल चुकी है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने दो दिन में चंदौसी चौराहे का चौड़ीकरण कार्य शुरू कराने की बात कही है। चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटवाया गया था। इस चौराहे के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 62 लाख रुपये और चौधरी सराय चौराहे पर कार्य कराने के लिए 61 लाख रुपये का बजट शासन ने स्वीकृत किया था। वहीं चंदौसी चौराहे से ट्रांसफार्मर और बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए बिजली निगम को जुलाई में 10.80 लाख रुपये और 22 नवंबर को 4.56 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। कई महीने बीत गए लेकिन चौड़ीकरण को लेकर कार्य शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन

अब पीडब्ल्यूडी ने चौड़ीकरण कार्य के लिए तैयारी कर ली है। सोमवार को दोपहर जेई अलीताफ चौराहे पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जेई ने रोडवेज बस अड्डे के रास्ते के किनारे पर बने नाले के ऊपर दुकान लगाने वाले लोगों को सामान हटाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यहां चौड़ीकरण का कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। इसलिए नाले के ऊपर दुकान न लगाई जाए। चौराहे के चौड़ीकरण कार्य के लिए लेबर भी जायजा ले चुकी है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण का कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed