फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   When the wife interrupted after drinking alcohol, she was cut off from the train and gave her life.

शराब पीने पर पत्नी ने टोका तो ट्रेन से कटकर दे दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
When the wife interrupted after drinking alcohol, she was cut off from the train and gave her life.
धनारी/चंदौसी(संभल)। शराब के नशे की लत ने एक परिवार से होली की खुशियां छीन लीं। शराब के नशे में घर पहुंचे किसान को पत्नी ने टोका तो गुस्साए तेवर से ट्रैक पर पहुंचे किसान ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। खुदकुशी से पहले उसने छप्पर में आग लगाकर घर जलाने की कोशिश भी की।
विज्ञापन

घटनाक्रम धनारी थाना क्षेत्र के गांव डरौली गांव का है। डरौली निवासी किसान रूप किशोर (45) बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। पति को नशे की हालत में देख पत्नी पार्वती ने आपत्ति जताई। इस पर आपा खोए रूप किशोर ने घर के आगे मौजूद छप्पर में आग लगा दी। परिजनों व आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाई। इस बीच रूप किशोर चंदौसी-अलीगढ़ रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। वहां रेलवे द्वारा इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन के लिए विद्युतीकरण कार्य करवाया जा रहा है। रूप किशोर वहां से गुजर रही विद्युतीकरण करने वाली ट्रेन के आगे कूद गया उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के आसपास खेतों पर कार्य कर रहे किसानों ने जब यह देखा तो परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी पार्वती व पुत्र-पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रूप किशोर की पत्नी ने बताया कि उनकी पांच पुत्री व दो पुत्र हैं। जिनमें से दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में रूप किशोर की छह बीघा कृषि भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न तो होली खेलूंगा और न ही खेलने दूंगा
धनारी। गांव डरौली निवासी रूप किशोर जब नशे की हालत में घर पहुंचा तो पत्नी पार्वती ने त्योहार का हवाला देते हुए आपत्ति की। पार्वती की बातों से नाराज होकर रूप किशोर ने छप्पर में आग लगा दी। ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान उसने पार्वती को धमकाते हुए कहा कि न तो मैं होली खेलूंगा और ही अपने घर वालों को खेलने दूंगा। यह कहता हुआ वह रेलवे ट्रैक तक पहुंचा और आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed