फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   When the bulldozer arrived, the committee itself got busy demolishing the mosque

Sambhal News: बुलडोजर पहुंचा तो खुद मस्जिद गिराने में जुटी कमेटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
When the bulldozer arrived, the committee itself got busy demolishing the mosque
चंदौसी। लक्ष्मणगंज में पालिका की भूमि पर अवैध रूप से बनी रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद तय तिथि के बाद भी नहीं हटाई गई। शनिवार की सुबह एसडीएम व सीओ समेत पालिका प्रशासन जेसीबी लेकर मस्जिद को ध्वस्त करने पहुंच गया। इस पर मस्जिद कमेटी के लोग खुद ही उसे तोड़ने में जुट गए। प्रशासन ने मस्जिद ध्वस्त नहीं होने पर रविवार को बुलडोजर से ध्वस्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका की लक्ष्मण गंज में साढ़े छह बीघा भूमि है। जिस पर एक मस्जिद व 34 मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। जबकि मकान में रह रहे लोगों का कहना है कि उनके पास बैनामे मौजूद है। प्रशासन इस भूमि को मुक्त कराने की कार्रवाई कर रहा है। जबकि मस्जिद कमेटी ने 19 जून को प्रशासन से अनुमति लेकर मस्जिद को स्वयं ध्वस्त करने का कार्य आरंभ कर दिया था।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह तक मस्जिद को ध्वस्त नहीं किया गया। इसके बाद सुबह 10 बजे एसडीएम विनय कुमार मिश्रा, सीओ अनुज चौधरी, पालिका के ईओ धर्मराज राम टीम और पुलिस बल व के साथ मौके पर पहुंचे। अर्द्धसैनिक बल भी साथ था। मौके पर मस्जिद का कुछ ही हिस्सा ध्वस्त किया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे जेसीबी बुला कर मस्जिद को ध्वस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया। इसके बाद मस्जिद कमेटी ने शनिवार शाम तक खुद ही ध्वस्तीकरण पूरा कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed