फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   we will teach lesson to aquished

अमन के दुश्मनों को सबक सिखाएंगे

Fri, 07 Apr 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 07 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
we will teach lesson to aquished
संभल की नगर पालिका में शांति समिति की बैठक में बोलते आईजी। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
संवेदनशील संभल में अमन की बहाली के लिए गुरुवार को अफसरों ने उपद्रवियों का दो टूक संदेश दिया। कहा कि, अमन के दुश्मनों को सबक सिखाएंगे, कानून तोड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


इसको लेकर गुरुवार को कमिश्नर एल वेंक्टेश्वर लू, आईजी विजय प्रकाश और डीआईजी ओंकार सिंह संभल पहुंचे थे, डीएम भूपेंद्र एस चौधरी और एसपी रविशंकर छवि उनके साथ थे। नगर पालिका के सभागार में व्यापारियों, नेताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के चुनिंदा लोगों से सीधा संवाद में अफसरों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तो असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी भी दी। 
विज्ञापन


 अफसरों ने पब्लिक से कहा कि उकसाने वालों से सावधान रहें। दीपासराय में बल्ले की पुलिया की घटना का भी जिक्र किया। डीआईजी ने कहा कि अगर किसी पुलिसकर्मी ने धार्मिक पुस्तक की बेहुरमती की थी उसकी शिकायत करते तो कार्रवाई हो जाती लेकिन अब आप यह बताइए पत्थर फेंकने का क्या मतलब है? जिन लोगों ने पत्थर फेंके थे उन पर कार्रवाई होगी। कोई कितना भी असरदार क्यों न हो? वह छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर एल वेंक्टेश्वर लू ने कहा कि,कोई भी व्यक्ति अगर नफरत फैला रहा है तो वह पूरे समाज का दुश्मन है। अपील की कि, ऐसे लोगों को आईडेंटीफाई किया जाए। उसकी कही बातों को फारवर्ड मत करो। सोशल मीडिया बेशक लोगों से संवाद करने का बड़ा मौका देता है पर कौन सी बात लोगों तक पहुंचानी है और कौन सी बात से परहेज करना है।

इसका फैसला खुद आपको लेना है। अमन और शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी पूरी करने के लिए सभी लोग सक्रियता दिखाएं क्योंकि सभी धर्मों में शांति बनाए रखने का संदेश है। वहीं आईजी विजय प्रकाश ने कहा कि, संभल में रूल ऑफ द लॉ रहेगा।


कानून के द्वारा कानून का राज चलेगा। जो कानून के बाहर जाएंगे वे कार्रवाई के दायरे में आएंगे। भले ही किसी भी जाति धर्म और संप्रदाय के हों। कितने भी असरदार हों। कानून सबसे ऊपर है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करने में कतई नहीं हिचकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed