फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Vote by doing house-to-house survey, not sitting in school: DM

विद्यालय में बैठकर नहीं, घर-घर जाकर सर्वे करने से बनेंगे वोट: जिलाधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Vote by doing house-to-house survey, not sitting in school: DM
चंदौसी/बबराला। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने दो बूथों पर पहुंच वोट बनवाने के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बीएलओ के पास फार्म कम मिले तथा रजिस्टर भी अधूरा मिला। डीएम ने सख्त हिदायत देकर रजिस्टर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर वोट बनाएं। उन्होंने वोट बनाने के कार्य में महिलाओं का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ स्तर पर बीएलओ द्वारा वोट बनवाने का कार्य किया गया। दोपहर 12 बजे मौलागढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में जिलाधिकारी संजीव रंजन, अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी व एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने पहुंचकर वोट बनवाने के कार्य निरीक्षण किया। विद्यालय में मौजूद बीएलओ से जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी से वोट बनवाने का प्रतिशत पूछा, तो बीएलओ स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। साथ ही अधिकांश बीएलओ के वोट बनवाने के कार्य से संबंधित रजिस्टर भी पूरे नहीं थे। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त कर कार्य में सुधार लाने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल में बैठकर वोट नहीं बन सकते। इसलिए बीएलओ को अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे करना होगा। वहीं महिलाओं व युवतियों का वोट प्रतिशत बढ़ाने की बात कही गई। इस दौरान लेखपाल राजेंद्र सिंह तथा प्रीति संघल, रेनू प्रभाकर, सोनम, कल्पना, नीरज कुमार आदि बीएलओ मौजूद रहे। इसके बाद जिलाधिकारी का काफिला शहर के फव्वारा चौक स्थित गोविंद बल्लभ पंथ जूनियर हाईस्कूल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी अधिकारियों ने बीएलओ द्वारा वोट बनवाने के कार्य निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम ने गुन्नौर तहसील के बूथ कैल एवं बाबू राम सिंह इंटर कॉलेज बूथ का निरीक्षण किया। कहा कि अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही न बरतें। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed