फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers' protest is becoming a hindrance in Ganga Expressway

गंगा एक्सप्रेसवे में बाधा बन रहा ग्रामीणों का विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers' protest is becoming a hindrance in Ganga Expressway
संभल। गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। कई बार कार्य रोका गया और अभी कार्य बंद पड़ा है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है की जिस भूमि का अधिग्रहण नहीं किया गया है उस भूमि पर भी कार्यदायी संस्था कार्य करा रही है। लोगों के विरोध के चलते गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य बाधित हो रहा है। एसडीएम विनय कुमार मिश्र का दावा है कि गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहण की गई भूमि की पैमाईश कराई जा रही है। ग्रामीणों को भी मौके पर बुलाया जा रहा है। चकबंदी और राजस्व विभाग की टीमें लगी हुई हैं, जिससे समाधान जल्द कराया जा सके। ग्रामीणों का आरोप है कि जितनी भूमि का बैनामा हुआ है उससे ज्यादा का अधिग्रहण किया गया है। इसलिए पूरी स्थिति साफ होने के बाद ही कार्य होने दिया जाएगा।
12 बीघा भूमि का बैनामा गंगा एक्सप्रेसवे के लिए कराया था, मगर मौके पर एक बीघा भूमि अधिक अधिग्रहण की गई है। कई बार इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की गई। मगर समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सोहन सैनी, किसान, गांव रसूलपुर धतरा
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि का बैनामा नहीं हुआ है। इसके बावजूद भी एक बीघा भूमि अधिग्रहण कर ली गई है। तहसील प्रशासन से कई बार शिकायत कर दी है और एक बीघा भूमि का बैनामा कराने को कहा गया है या तो हमारी भूमि दी जाए या बैनामा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूरे सिंह, किसान, गांव रसूलपुर धतरा
पौने पांच बीघा भूमि का बैनामा गंगा एक्सप्रेसवे में हुआ है मगर मौके पर एक बीघा अधिक जमीन अधिग्रहण की गई है। लेखपाल से कई बार बैनामा कराने को कहा गया। मगर बैनामा नहीं कराया गया। समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक कार्य नहीं होने देंगे।
राम खिलाड़ी, किसान, गांव रसूलपुर धतरा
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए एक बीघा भूमि का बैनामा कराया था। मगर मौके पर दो बीघा भूमि अधिग्रहण कर ली गई है। इसकी शिकायत की लेकिन हल दिखाई नहीं दिया। इसलिए विरोध कर रहे हैं। तहसील प्रशासन पैमाईश करा रहा है। हमारी भूमि दी जाए या अधिग्रहण की गई भूमि का बैनामा कराया जाए।
सूरज पाल सिंह, किसान, गांव रसूलपुर धतरा
गांव रसूलपुर धतरा के किसानों की समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है, जिससे गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य भी बाधित हो रहा है। प्रशासन और गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए लगी कार्यदायी संस्था के अधिकारी समाधान का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल कार्य बंद पड़ा है।

पवन कुमार, लाइजनिंग मैनेजर, सीडीएस
गांव रसूलपुर धतरा में चकबंदी के बाद कब्जा परिवर्तन पूरी तरह नहीं हुआ। इसलिए कुछ किसानों के साथ समस्या हो रही है। समाधान के लिए चकबंदी और राजस्व विभाग की टीमों को लगाया गया है। जल्द समाधान कराया जाएगा।
विनय कुमार मिश्र, एसडीएम, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed